फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police stopped the akhil bharat hindu mahasabha workers who reached the Taj Mahal with laddus in Agra

ताजमहल को लेकर हाईकोर्ट में याचिका: खुशी में हिंदूवादी संगठन ने बांटे लड्डू, जानें स्मारक में क्यों नहीं मिला प्रवेश

Mon, 09 May 2022 05:08 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 09 May 2022 05:08 PM IST
सार

हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में ताजमहल के 20 कमरों को खोलने की याचिका दाखिल होने की खुशी में हिंदूवादी संगठन के लोग लड्डू बांटने के लिए ताजमहल के बाहर पहुंच गए। उन्होंने लड्डू लेकर स्मारक में प्रवेश करना चाहा, लेकिन नियमानुसार उन्हें अंदर नहीं जाने दिया।  

विज्ञापन
Police stopped the akhil bharat hindu mahasabha workers who reached the Taj Mahal with laddus in Agra
ताजमहल के बाहर हिंदूवादी संगठन ने बांटे लड्डू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजमहल के बंद कमरों को खुलवाने के लिए हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में एक याचिका दायर की गई है। इस पर हिंदूवादी संगठनों ने खुशी जाहिर की है। इसकी खुशी में सोमवार को ताजमहल लड्डू बांटने जा रहे अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बाहर ही रोक दिया। पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो उनके पास डिब्बे मिले, जिनमें लड्डू थे। नियमानुसार किसी भी खाद्य पदार्थ के साथ ताजमहल में प्रवेश वर्जित है। इसके चलते हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं को प्रवेश नहीं दिया गया। इस पर कार्यकर्ताओं ने स्मारक के बाहर ही लोगों को लड्डू बांट दिए। 

विज्ञापन


विज्ञापन

भाजपा नेता ने दायर की याचिका 

अयोध्या के भाजपा नेता डॉ. रजनीश सिंह ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में दायर एक याचिका में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को ताजमहल के बंद 20 कमरे खोलने का निर्देश देने की गुजारिश की गई है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वहां हिंदू मूर्तियां और शिलालेख छिपे हैं या नहीं। याची ने बताया कि उन्होंने चार मई को याचिका दायर की है जिस पर 10 मई को सुनवाई होनी है। याची का कहना है कि ताजमहल से जुड़ा एक पुराना विवाद है। ताजमहल में करीब 20 कमरे बंद हैं और किसी को अंदर जाने की इजाजत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

याचिका में यह कहा गया है 

डॉ. रजनीश सिंह ने कहा कि ऐसा माना जाता है कि इन कमरों में हिंदू देवताओं और शास्त्रों की मूर्तियां हैं। इसलिए मैंने उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर एएसआई को तथ्यों का पता लगाने के लिए इन कमरों को खोलने का निर्देश देने की मांग की है। इन कमरों को खोलने और सभी विवादों को शांत करने में कोई बुराई नहीं है। याचिका में याचिकाकर्ता ने अदालत से राज्य सरकार को एक समिति गठित करने का निर्देश देने की मांग की है, जो इन कमरों की जांच करे और वहां हिंदू मूर्तियों या धर्मग्रंथों से संबंधित किसी भी सबूत की तलाश करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed