फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police stopped people dressed in Krishna clothes from entering the Taj Mahal

आगरा: कृष्ण स्वरूपों के साथ ताजमहल जा रहे हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को रोका, हंगामा

Fri, 03 Sep 2021 11:46 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 03 Sep 2021 11:46 AM IST
सार

नियमानुसार ताजमहल में केवल शुक्रवार के दिन और ईद के मौके पर यहां स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ी जाती है। शाहजहां के उर्स के दौरान कार्यक्रम होते हैं। अन्य धार्मिक और प्रमोशनल गतिविधि नहीं की जा सकती है।

विज्ञापन
Police stopped people dressed in Krishna clothes from entering the Taj Mahal
ताजमहल के पूर्वी गेट पर हिंदूवादी संगठन के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में राष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यकर्ता गुरुवार को राधा-कृष्ण के 24 स्वरूपों के साथ ताजमहल के पूर्वी गेट से प्रवेश करने के लिए पुरानी मंडी चौराहे पर पहुंचे। पुलिस ने उन्हें शाहजहां गार्डन के गेट पर रोक लिया। यहां कार्यकर्ताओं ने हंगामा और नारेबाजी की। कृष्ण स्वरूप बनकर आए पर्यटक से अभद्रता करने वाले सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने उन्हें सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत करवाया। 

विज्ञापन


नियमानुसार ताजमहल में धार्मिक और प्रमोशनल गतिविधि नहीं की जा सकती है। केवल शुक्रवार के दिन और ईद के मौके पर यहां स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ी जाती है। शाहजहां के उर्स के दौरान कार्यक्रम होते हैं। 
विज्ञापन

 
राष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद पाराशर के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ता और राधा-कृष्ण के स्वरूप शाम को पूर्वी गेट से प्रवेश के लिए पुरानी मंडी चौराहे पर पहुंच गए। इसकी जानकारी होने पर ताजगंज थाना प्रभारी और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पाराशर ने कहा कि सभी के पास ताज का टिकट है, तब वह क्यों ताज में नहीं जा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'प्रिंस तूसी को प्रवेश मिल सकता है तो कृष्ण स्वरूपों को क्यों नहीं'
उन्होंने कहा कि जब प्रिंस तूसी को शाही ड्रेस में प्रवेश दिया जा सकता है तो कृष्ण स्वरूपों को क्यों नहीं। पाराशर ने कहा कि हिंदू धर्म का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ताज के सुरक्षाकर्मियों ने कृष्ण का स्वरूप बनकर आए पर्यटक के साथ अभद्रता की। इस पर पुलिस ने आश्वासन दिया कि वह सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ तहरीर दें, कार्रवाई की जाएगी। इस पर लोग शांत हुए। 

जन्माष्टमी से दो दिन पहले रोका था पर्यटक को
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से दो दिन पूर्व शनिवार दोपहर को एक पर्यटक कृष्ण के स्वरूप में ताजमहल पहुंचा था। उसके पास टिकट भी था मगर सुरक्षाकर्मियों ने नियमों का हवाला देकर उसे प्रवेश देने से मना कर दिया था। तभी से हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता आंदोलित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed