{"_id":"65a00d83397710d86309c404","slug":"police-stooped-to-this-level-to-implicate-an-innocent-family-in-a-false-case-2024-01-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बेगुनाह परिवार को फंसाने के लिए इस हद तक गिर गई पुलिस, नकली ढक्कन और तस्करी की शराब को बनाया सबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बेगुनाह परिवार को फंसाने के लिए इस हद तक गिर गई पुलिस, नकली ढक्कन और तस्करी की शराब को बनाया सबूत
Fri, 12 Jan 2024 07:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 12 Jan 2024 07:30 AM IST
सार
करोड़ों की जमीन पर कब्जा कराने के लिए बेगुनाह परिवार को फंसाने के लिए पुलिस इस हद तक गिर गई, कि सभी साक्ष्य भी झूठे खड़े कर दिए। नकली ढक्कन और तस्करी की शराब को पुलिस ने ऐसा सबूत बनाया कि पूरा परिवार इस साजिश में फंस गया।
विज्ञापन
बेगुनाह परिवार और आगरा पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में जमीन पर कब्जा कराने के लिए रवि कुशवाह, शंकरिया आदि के विरुद्ध गांजा रखने की साजिश में पुलिस फंसी है। आबकारी अधिकारियों के गले की फांस नकली ढक्कन और तस्करी की शराब बनेगी। 9 अक्तूबर को आबकारी निरीक्षक त्रिभुवन सिंह ने पुष्पा और पूनम के विरुद्ध दर्ज कराए मुकदमे में 51 बोतल अंग्रेजी व देशी शराब व विभिन्न ब्रांड के नकली ढक्कन बरामद दिखाए थे।
विज्ञापन
जमीन पर रहने वाले रवि व शंकरिया को पहले तत्कालीन एसओ जितेंद्र कुमार ने गांजा के मुकदमे में जेल भेजा। 9 अक्तूबर को आबकारी निरीक्षक त्रिभुवन सिंह ने छापा मारा। जिसमें पूनम और पुष्पा को जेल भेजा गया। जिसके बाद परिवार उजड़ गया और जमीन खाली हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसओ जितेंद्र कुमार और बिल्डर कमल चौधरी पर दो मुकदमे दर्ज होने के बाद दोनों फरार हैं। एसआईटी मामले की जांच कर रही है। इधर, जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने आबकारी उपायुक्त से आबकारी निरीक्षक त्रिभुवन सिंह की जांच कराई। जिसमें आबकारी निरीक्षक और छापा मारने वाली टीम में शामिल प्रधान कांस्टेबल अजीत सिंह, राहुल कुमार, जितेंद्र कुमार, डौली कुमारी और रचना पाठक के विरुद्ध विस्तृत गहन जांच और कार्रवाई के लिए रिपोर्ट डीएम ने शासन को भेजी है। डीएम भानु चंद्र गोस्वामी का कहना है कि प्राथमिक जांच में आबकारी निरीक्षक की भूमिका संदिग्ध मिली है।
ये भी पढ़ें - फर्जी मार्कशीट गिरोह का भंडाफोड़: 25 हजार में हाईस्कूल फेल बना दिए बीए-बीएससी पास, ऐसे चल रहा था खेल
ये भी पढ़ें - फर्जी मार्कशीट गिरोह का भंडाफोड़: 25 हजार में हाईस्कूल फेल बना दिए बीए-बीएससी पास, ऐसे चल रहा था खेल
कहां से आई शराब और ढक्कन
मुकदमे की फर्द के मुताबिक आबकारी निरीक्षक ने पूनम, पुष्पा से 999 फाइन व्हिस्की चढ़ीगढ़ मार्का कुल 51 बोतल, फाइटर ब्रांड के 180 देशी पव्वा, प्लास्टिक कैन में छह लीटर बनी शराब और राॅयल स्टेग, मैकडॉबल ब्रांड के 350 ढक्कन बरामद दिखाए थे। यदि मुकदमे फर्जी हैं तो फिर आबकारी निरीक्षक के पास शराब और ढक्कन कहां से आए।
ये भी पढ़ें - फर्जी मार्कशीट गिरोह: आगरा विवि का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी गिरफ्तार, परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में है तैनात