फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police should take action after fair investigation

Agra News: निष्पक्ष विवेचना करके कार्रवाई करे पुलिस

Tue, 16 May 2023 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 16 May 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Police should take action after fair investigation
मैनपुरी। जिला पंचायत सदस्य सपा नेता शुभम सिंह ने मंगलवार की दोपहर कचहरी रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि सपा के पूर्व सदर विधायक राजू यादव के खिलाफ उनके द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट की निष्पक्ष विवेचना कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। चश्मदीद गवाहों के बयान भी दर्ज किए जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक द्वारा पार्टी के ही अनुसूचित जाति के कार्यकर्ताओं का लगातार अपमान किया जा रहा है। मतगणना वाले दिन पूर्व विधायक तथा उनके साथियों ने जानलेवा हमला करके जातिसूचक गालियां दी हैं। घटना के दो दिन बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पुलिस को जांच करके निष्पक्ष कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पार्टी के किसी वरिष्ठ नेता से उनकी कोई बात भी नहीं हुई है। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी पार्टी के हाईकमान को दे दी है।
विज्ञापन

वहीं एक अन्य जिला पंचायत सदस्य सुजान सिंह यादव ने आपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक के बारे में पूरा जिला जानता है। उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को भी इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए। शुभम सिंह द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट पर पुलिस को प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed