{"_id":"668e7e0261b1ec2d8101a4fd","slug":"police-should-serve-the-notice-on-time-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-120408-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पुलिस समय से नोटिस तामील कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पुलिस समय से नोटिस तामील कराए
Wed, 10 Jul 2024 05:56 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 10 Jul 2024 05:56 PM IST
विज्ञापन
पुलिस समय से नोटिस तामील कराए
-प्राधिकरण सचिव ने मीडिएटर के साथ बैठक की
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कमल सिंह अपर जिला जज ने बुधवार को मीडिएटरों के साथ बैठक की। मीडिएशन के दौरान होने वाली समस्याओं की जानकारी ली। मीडिएटरों ने बताया कि मीडिएशन सेंटर से भेजे गए नोटिस को पुलिस समय से तामील नहीं कराती है। इससे शिकायत का निस्तारण करने में देरी होती है। सचिव ने इस संबंध में एसपी को पत्र लिखे जाने के निर्देश दिए।
बैठक में मीडिएटरों ने बताया कि कई बार न्यायालय से भेजी गई फाइलों में पूरे कागज ही नहीं होते हैं। आधी अधूरी फाइल आने से निस्तारण करने में समस्या होती है। थाने से आने वाली फाइलों में सी आधे अधूरे कागज होने से परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्राधिकरण सचिव ने शिकायतें सुनकर उनका निराकरण कराने का भरोसा दिया। इस मौके पर वीरपाल सिंह राठौर, रीता नैयर, चंद्रभान सिंह यादव, विनीता भदौरिया, दिनेश यादव, संजय चौहान, विजय कुमार मिश्रा मौजूद रहे।