{"_id":"5e6e53b28ebc3ea82e5c60f6","slug":"police-set-up-28-women-security-teams-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला सुरक्षा के मद्देनजर नारी सुरक्षा दल का पुनर्गठन, अब मनचलों की खैर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सुरक्षा के मद्देनजर नारी सुरक्षा दल का पुनर्गठन, अब मनचलों की खैर नहीं
Mon, 16 Mar 2020 05:22 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 16 Mar 2020 05:22 PM IST
विज्ञापन
नारी सुरक्षा दल
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा जिले में महिला सुरक्षा के मद्देनजर नारी सुरक्षा दल का पुनर्गठन किया गया है। इसकी संख्या 10 से बढ़ाकर 28 कर दी गई है। इसमें 168 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
यह टीमें अलग-अलग इलाकों में 12 घंटे तक ड्यूटी देंगी। इनकी निगरानी मोबाइल एप से की जाएगी। रविवार को एसएसपी बबलू कुमार ने हरी झंडी दिखाकर टीमों को रवाना किया।
एसएसपी ने बताया कि जिले में 10 नारी सुरक्षा दल थे। इनको शहर और देहात में अलग-अलग सर्किल में बांटकर ड्यूटी लगाई गई थी। अब इनकी 28 कर दी गई है। शहर में 12 और देहात में 16 दल रहेंगे।

एसएसपी ने दिए दिशा-निर्देश
यह दल क्यूआरटी के रूप में कार्य करेंगे। इसके लिए दल को डंडा, हेलमेट, बाडी प्रोटेक्टर दिए गए हैं। बाद में कैमरे, सीयूजी नंबर और मोबाइल भी दिए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर इन्हें बुलाया जाएगा।
रविवार को पुलिस लाइन के बहुउद्देशीय हॉल में एसएसपी ने नारी सुरक्षा दल को जरूरी दिशा निर्देश देते हुए कहा कि पुलिसकर्मी जहां भी जाएं, वहां पर संदिग्ध दिखने वाले लोगों की चेकिंग जरूर करें।
स्कूल-कॉलेज के बाहर खड़े लोगों को चेक करें। इससे मनचले पकड़े जाएंगे। छात्राओं को सुरक्षा का अहसास कराएं। इसमें पुलिसकर्मी दो महीने तक रह सकेंगे। हर सप्ताह दल के साथ नोडल अधिकारी बैठक करेंगे।

'मनचलों पर कार्रवाई करें'
बाजार, मॉल, भीड़भाड़ वाले इलाकों में दल के लोग विशेष नजर रखें। मनचलों पर कार्रवाई करें। एक मोबाइल एप तैयार किया जा रहा है। इसमें दल के प्रभारी की आईडी बना दी जाएगी।
इसके बाद वो जहां भी जाएंगे, एप के माध्यम से जगह, समय और लोकेशन की जानकारी दे सकेंगे। इससे दल की निगरानी भी आसानी से अधिकारी कर सकेंगे। जरूरत पड़ने पर डाटा भी तैयार किया जाएगा।
नारी सुरक्षा दल की ड्यूटी सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक होगी। यह दल क्यूआरटी के रूप में भी काम करेगा। जरूरत पड़ने पर दूसरे क्षेत्र में मौजूद नारी सुरक्षा दल को भी बुलाया जाएगा।