{"_id":"620b7c890a6d93109c424aba","slug":"police-sent-the-accused-of-murder-of-assistant-sales-manager-to-jail-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: 3000 रुपये के विवाद में की थी सहायक सेल्स मैनेजर की हत्या, पुलिस ने एक आरोपी को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: 3000 रुपये के विवाद में की थी सहायक सेल्स मैनेजर की हत्या, पुलिस ने एक आरोपी को भेजा जेल
Tue, 15 Feb 2022 03:42 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 15 Feb 2022 03:42 PM IST
सार
आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर बेसबॉल के बैट से पीटकर बीमा कंपनी के सहायक सेल्स मैनेजर की जान ले ली थी। पुलिस अन्य दो आरोपियों को तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
हत्या आरोपी युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के देवरी रोड पर एक कंपनी के सहायक सेल्स मैनेजर प्रशांत सक्सेना की हत्या के एक आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि तीन हजार रुपये के लेनदेन के विवाद में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की थी। पुलिस उसके दो साथियों की तलाश कर रही है। वह घरों से फरार हो गए।
विज्ञापन
रामविहार कालोनी, देवरी रोड निवासी रवि सक्सेना के बेटे प्रशांत सक्सेना को शनिवार को क्षेत्र के ही हनी बघेल और उसके दो साथियों ने बेसबॉल के बैट से पीटा था। उसके सिर पर भी प्रहार किए थे। वह गंभीर घायल हो गया था। आरोपी उसे मरा समझ छोड़कर भाग गए थे।
विज्ञापन
थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि प्रशांत को निजी अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया था। सोमवार शाम को उसकी मौत हो गई थी। पहले जानलेवा हमले की धारा में हनी बघेल सहित दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। अब मुकदमे में हत्या की धारा की वृद्धि की गई। हनी बघेल को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
आरोपी मान रहे थे रंजिश
सदर के प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि प्रशांत से उसकी दोस्ती थी। कुछ महीने पहले प्रशांत ने उससे 4200 रुपये लिए थे। वह रुपये नहीं लौटा रहा था। बाद में उससे किसी तरह 1200 ले लिए। तीन हजार रुपये रह गए। यह रकम वो लौटा नहीं रहा था। इसको लेकर उससे कई बार विवाद हुआ था।उधर, छह महीने पहले प्रशांत ने हनी के साथी ईलू से मारपीट की थी। इस पर ईलू भी उससे रंजिश मानता था। प्रशांत की कुछ महीने पहले ही नौकरी लगी थी। इस कारण वो उनसे बात भी नहीं कर रहा था। इस पर ही हनी और उसके साथी ईलू उर्फ ओमकार एवं अनुराग बघेल उर्फ अन्ना ने उसे ठिकाने लगाने की योजना बनाई। इस पर 12 फरवरी को उसे मिलने के लिए बुलाया। पार्क में बुलाकर शराब पी।
ज्यादा नशे में होने पर प्रशांत को बाबा आटा चक्की के सामने ले जाकर बेसबॉल के बैट से मारा। उसे मरा समझकर वहीं छोड़ कर आ गए। उसकी मौत की जानकारी पर कहीं दूर भागने की तैयारी कर रहे थे। उसने टूटा हुआ बेसबॉल बैट सीओडी के पास झाड़ियों में फेंक दिया था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर बेसबॉल का बैट बरामद कर लिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। सभी आरोपी बुंदू कटरा क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।