फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police sent seller to jail for selling ayurvedic powder in the name of energy boosting medicine

आगरा: शक्तिवर्धक दवा के नाम पर हकीम का चूरन बेचने वाले को भेजा जेल, चार राज्यों में थी सप्लाई

Mon, 25 Jan 2021 12:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 25 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Police sent seller to jail for selling ayurvedic powder in the name of energy boosting medicine
आरोपी मनोज यादव - फोटो : अमर उजाला

आगरा के फाउंड्री नगर स्थित शिवानी धाम कॉलोनी में पकड़े गए शक्ति वर्धक दवाओं के गोदाम संचालक मनोज यादव को रविवार को जेल भेज दिया गया। उसने पूछताछ में बताया कि वह दवाइयों के नाम पर शाहगंज के हकीम का चूरन बेच रहा था। पुलिस हकीम की तलाश कर रही है। वह फरार हो गया है।

विज्ञापन


नुनिहाई क्षेत्र के दुर्गा नगर निवासी मनोज यादव शनिवार को पकड़ा गया था। उसके गोदाम से 152 डिब्बा नुगेनिक्स और 25 डिब्बा रेक्सावार नामक दवाइयां मिलीं थीं। जिनके नमूने क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. जुगल किशोर राणा ने लिए हैं। इन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

संबंधित खबर- आगरा: पुलिस ने एक मकान पर मारा छापा, शक्तिवर्धक दवाओं का जखीरा बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्यागी ने बताया कि गोदाम मालिक आरोपी मनोज ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह शाहगंज स्थित एक हकीम की दुकान से आयुर्वेदिक दवाओं का चूर्ण लेकर आता है। इन्हें खाली कैप्सूल में भर लेता है। 30 कैप्सूल का एक डिब्बा बना लिया जाता है।

जो दवा की गोलियां मिली हैं, वह कैल्शियम की हैं। उन्हें फव्वारा से खरीदकर लाता था। इसके बाद 30 गोलियों का एक डिब्बा बनाते थे। इन्हें एक महीने की डोज के रूप में 1100 से 1300 रुपये में बेचा जाता था। इसके बाद इन नकली दवाओं को बाजार में सप्लाई किया जाता है। अलग-अलग राज्यों के लोग कॉल करके डिलीवरी करने को कहते थे। 

इस पर वह पैक करके भेज देता था। उसकी अच्छी कमाई हो रही थी। आरोपी के पास से दो फर्जी आधार कार्ड भी बरामद हुए हैं। वह प्रदेश के कई जिलों के अलावा हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी दवाएं भेज रहा था। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया गया।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed