{"_id":"604328f92c40fb1fc33e0124","slug":"police-sent-mehtab-to-jail-for-threatening-a-girl-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: किशोरी को धमकाने के मामले में पुलिस ने मेरठ के मेहताब को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: किशोरी को धमकाने के मामले में पुलिस ने मेरठ के मेहताब को भेजा जेल
Sat, 06 Mar 2021 12:32 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 06 Mar 2021 12:32 PM IST
विज्ञापन
आरोपी मेहताब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के ताजगंज क्षेत्र की किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर मुकदमा वापसी का दबाव बनाने वाले मेरठ के मेहताब राणा को पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया। उसके खिलाफ थाना न्यू आगरा में किशोरी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था। अब आरोपी की वर्ष 2018 के मुकदमे में जमानत निरस्त कराने की पुलिस ने तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
23 फरवरी को ताजगंज क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय किशोरी दयालबाग स्थित एक अस्पताल के बाहर से लापता हो गई थी। पुलिस ने उसे दिल्ली से बरामद कर लिया था। किशोरी को वर्ष 2018 में मेहताब अगवा कर ले गया था। उसके साथ दुष्कर्म किया गया था।
विज्ञापन
इस बार किशोरी लापता हुई तो मेहताब को नामजद किया गया। मगर, किशोरी को बरामद करने के बाद कहानी कुछ और निकली थी। उसे दोस्त रिंकू और दिव्यांशु दिल्ली लेकर गए थे। पुलिस ने गुरुवार को रिंकू को जेल भेज दिया था। दिव्यांशु मध्य प्रदेश में एक अन्य मुकदमे में पकड़ा गया है।
विज्ञापन
मुकदमा वापस लेने के लिए बना रहा था दबाव
थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र बालियान ने बताया कि किशोरी ने अपने बयान में मेहताब पर पुराने मुकदमे को वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया था। इस पर किशोरी से तहरीर लेकर थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने शुक्रवार को मेहताब को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
वहीं दूसरी तरफ थाना ताजगंज के वर्ष 2018 के मुकदमे में अब दो आरोपियों मेहताब के भाई नजाकत और तौहीद की गिरफ्तारी बची है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। मुकदमे में तीन आरोपियों को दो दिन पहले जेल भेजा गया है। वहीं मेहताब की पत्नी और दो भाभी जेल में हैं।