फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police sent acid attack accused to jail in Agra

आगरा में तेजाब से हमले का मामला: पीड़ित मां-बेटी दिल्ली रेफर, हालत गंभीर, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

Tue, 10 May 2022 10:05 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 10 May 2022 10:05 PM IST
सार

शाहगंज के कोलिहाई मोहल्ले में ऑटो चालक के परिवार पर आरोपी ने तेजाब से हमला कर दिया था। जिसमें मां-बेटी सहित चार लोग झुलस गए थे। मां-बेटी की हालत गंभीर है, इन्हें दिल्ली रेफर किया गया है।  

विज्ञापन
Police sent acid attack accused to jail in Agra
पीड़ित मां-बेटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के शाहगंज क्षेत्र में ऑटो चालक असलम के परिवार पर तेजाब फेंकने के केस में आरोपी कल्लू को पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं तेजाब से झुलसी असलम की पत्नी रेशमा और बेटी इलमा को दिल्ली रेफर किया गया है। उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


कोलिहाई मोहल्ला निवासी असलम का परिवार रविवार रात को दूसरी मंजिल की छत पर सो रहा था। रात तकरीबन दो बजे परिवार के लोगों पर तेजाब फेंका गया था। इसमें असलम की पत्नी रेशमा (38), बेटी इलमा (19), बेटा साहिल (18) और भाई फुरकान (26) झुलस गए थे। चारों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया था। साहिल और फुरकान को उपचार के बाद छुट्टी मिल गई थी, जबकि रेशमा और इलमा की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन


थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि कल्लू को जेल भेज दिया गया है। इससे पहले उससे पूछताछ की गई। उसने घटना करना कबूल नहीं किया है। सख्ती से पूछताछ करने पर बीमार होने की बात करने लगता है। हालांकि टायलेट क्लीनर घर में होने की बात कही है। उसके बारे में जानकारी के लिए मोहल्ले के लोगों से भी पूछताछ की गई, लेकिन कोई भी उसके डर की वजह से बोलने के लिए तैयार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधि विज्ञान प्रयोगशाला में होगी जांच

सीओ लोहामंडी अर्चना सिंह ने बताया कि आरोपी तेजाब कहां से लेकर आया। यह कौन सा था। इस बारे में पता नहीं चल सका है। घटनास्थल से स्टील की दो शीशी मिली थीं। इसके अलावा पलंग की निबाड़ और कपड़े भी जले थे। इन्हें कब्जे में लिया गया है। इनको विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच के बाद ही पता चलेगा कि तेजाब किस तरह का था।

छांव एनजीओ की ओर से की जा रही है मदद

छांव फाउंडेशन के निदेशक आशीष शुक्ला ने बताया कि तेजाब हमले में घायल मां-बेटी को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। दोनों को आईसीयू में रखा गया है। क्षतिपूर्ति दिलाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भी लिखा जा रहा है। फाउंडेशन की ओर से इलाज में सहायता की जा रही है। 

शरीर के लिए घातक है यह तेजाब

आगरा कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर अमित अग्रवाल ने बताया कि हाइड्रो क्लोरिक एसिड का प्रयोग टॉयलेट को साफ करने में होता है। पॉट को साफ करने के लिए इसको तनु (हल्का) कर देते हैं। बंद पड़ी नाली साफ कर प्रयोग करते हैं। इसे दुकानदार भी बेच रहे हैं। मेटल साफ करने के लिए सल्फ्यूरिक एसिड का प्रयोग किया जाता है। दोनों ही अम्ल शरीर के लिए घातक हैं। शरीर के जिस अंग पर गिरते हैं, उसको बेकार कर देता है।

शहर में चार तरह का तेजाब बेचा जा रहा

कोतवाली क्षेत्र के एक व्यापारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि शहर में चार तरह का तेजाब बेचा जा रहा है। होल सेल में तेजाब के रेट भी फिक्स हैं। इसमें नमक का 3.5 रुपये, गंधक का 14 रुपये, सीबी का 27 रुपये और चलताऊ तेजाब 17 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बेचा जा रहा है। सराफ भी बड़ी मात्रा में जेवर साफ करने में तेजाब का प्रयोग करते हैं। बाजार में यह आसानी से मिल जाता है। दुकानदार बस आधार कार्ड लेते हैं। पुराने ग्राहकों के लिए यह नियम भी नहीं है।

विक्रेताओं के रजिस्टर चेक करेगी पुलिस

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि असलम के परिवार पर तेजाब डालने का आरोपी जेल भेजा जा चुका है। जिस इलाके में पीड़ित रहते हैं, वहां पर चांदी के जेवर साफ करने का काम होता है। इसमें तेजाब का प्रयोग होता है। पुलिस यह चेक कर रही है कि आरोपी कहां से तेजाब लेकर आया। नियम है कि टायलेट क्लीनर के अलावा तेजाब की बिक्री के लिए खरीदार का आधार कार्ड लेना आवश्यक है। दुकान के अंदर रजिस्टर होना चाहिए, जिसमें खरीदार की जानकारी होनी चाहिए। पुलिस दुकानों के रजिस्टर चेक करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed