भूमाफिया रवि बंसल की पांच करोड़ की संपत्ति जब्त, पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत की कार्रवाई
- गैंगस्टर एक्ट के तहत की पुलिस ने कार्रवाई, और भी संपत्तियां जब्त की जाएंगी
- अब सटोरिये इमरान की संपत्ति को भी जब्त करने की तैयारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि वर्ष 2018 में बिल्डर रवि बंसल के खिलाफ धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज हुए थे। आरोप था कि प्राचीन नाथ का बाग की जमीन को बेच दिया। उस पर कॉलोनी बना ली। अब लोग वहां रह रहे हैं। पुलिस ने कई लोगों को जेल भेजा था। रवि बंसल जमानत पर है।
उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई थी। उसे भूमाफिया घोषित किया गया था। इसके बाद अपराध से अर्जित आठ संपत्तियों को चिह्नित किया गया। इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को दी गई। जिलाधिकारी के आदेश पर संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई गुरुवार को हुई।
क्षेत्राधिकारी (सीओ) लोहामंडी रितेश कुमार सिंह और एसीएम तृतीय एमपी सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संपत्ति के जब्तीकरण की कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस के साथ पीएसी भी मौजूद रही। बोदला पर एक प्लॉट को जब्त किया गया। इसमें गैराज चल रहा था।
अपराध से अर्जित की थी संपत्ति : सीओ
सीओ रितेश कुमार सिंह ने बताया कि बोदला में एक प्लॉट को दो बार में वर्ष 2012 में खरीदा गया था। इसके बाद प्लॉट को एक कर दिया गया। रात तक तकरीबन छह संपत्तियों को जब्त किया गया है। इन संपत्ति का बाजार मूल्य इस समय लगभग 20 करोड़ है, जिसे जब्त कर लिया गया।
यह संपत्ति अपराध से अर्जित की गई। नाथ का बाग की जमीन पर हुए कब्जे के मामले में तत्कालीन एसएसपी अमित पाठक ने कार्रवाई कराई थी। बाग की जमीन पर कब्जा किया गया था। मामला शासन तक पहुंचा था। एसएसपी बबलू कुमार ने मामले में कार्रवाई शुरू करा दी है।
ये संपत्तियां की गई हैं जब्त
अगला नंबर सटोरिए इमरान का
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि रिंकू सरदार और रवि बंसल की संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई की जा चुकी है। अब सटोरिये इमरान की संपत्ति को जब्त करने की तैयारी है। अब तक 12 लोगों को चिह्नित किया गया था। इनकी संपत्ति की अनुमानित कीमत 12 करोड़ है। तीन बड़े रवि बंसल, रिंकू सरदार और इमरान हैं। अन्य की कम संपत्ति है, जो अपराध से अर्जित की गई है।