फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police sealed land and plot of SP leader Jugendra Singh Yadav in etah

Etah News: सपा नेता पर कार्रवाई पर जारी, जुगेंद्र सिंह यादव के कॉलेज की जमीन और प्लॉट जब्त

Tue, 23 Aug 2022 10:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 23 Aug 2022 10:04 PM IST
सार

गैंगस्टर एक्ट में जुगेंद्र सिंह और उनके बड़े भाई पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव पर कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसी के तहत सकीट ब्लॉक में उनकी जमीन और प्लॉट को जब्त कर लिया गया। 

विज्ञापन
Police sealed land and plot of SP leader Jugendra Singh Yadav in etah
सपा नेता रामेश्वर सिंह यादव और जुगेंद्र सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा में सपा नेता जुगेंद्र सिंह यादव पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने मंगलवार को गैंगस्टर एक्ट के आरोपी सपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव के एक महाविद्यालय की जमीन और प्लॉट को जब्त कर लिया। इसके अलावा उनकी पत्नी जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा यादव की भी जमीन जब्त की गई है।

विज्ञापन

 
गैंगस्टर एक्ट में जुगेंद्र सिंह और उनके बड़े भाई पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव पर कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिस पर डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने उनकी और परिजन की चल-अचल संपत्तियां कुर्क कर जब्त करने का आदेश दिया। इसके तहत लगातार संपत्तियों के जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है। विवेचना के दौरान कुछ नई संपत्तियां भी सामने आई हैं। इसे लेकर मंगलवार को पुलिस ने कार्रवाई की। 

विज्ञापन

सकीट ब्लॉक में है जमीन 

सकीट ब्लॉक क्षेत्र में आसपुर स्थित श्रीमती धूपकली लालाराम महाविद्यालय आसपुर में जुगेंद्र सिंह के हिस्से की 0.121 हेक्टेयर कृषि भूमि को जब्त कर लिया गया। इसकी कीमत एक लाख रुपये है। इस कॉलेज के प्रबंधक जुगेंद्र सिंह यादव थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जुगेंद्र एंड कंपनी के नाम शीतलपुर स्थित 7.50 लाख रुपये का प्लॉट जब्त किया गया है। इसके अलावा आसपुर स्थित जिला पंचायत अध्यक्ष की 0.128 हेक्टेयर कृषि भूमि को जब्त किय गया है। इसकी कीमत 83333 रुपये है। तीनों ही स्थानों पर जब्तीकरण कार्रवाई के बाद मुनादी कराई गई और नोटिस चस्पा किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed