फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police saved the lives of three men who tried to suicide in agra

आगरा: पत्नी अच्छा खाना नहीं बनाती तो टावर पर चढ़ गया पति, पुलिस ने दावत का ऑफर देकर बचाई जान

Mon, 23 Aug 2021 11:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 23 Aug 2021 11:11 AM IST
सार

पुलिस ने 48 घंटे में तीन युवकों की जान बचाई है। ये तीनों आत्महत्या करने जा रहे थे। किसी को अपनी पत्नी के हाथ का खाना अच्छा नहीं लग रहा था तो कोई शराब का आदी था। 

विज्ञापन
Police saved the lives of three men who tried to suicide in agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा में पुलिसकर्मियों ने 48 घंटे में तीन लोगों की जान बचा ली। ताजगंज में घरवालों से नाराज होकर बिजली के खंभे और टावर पर चढ़े दो लोगों को प्रलोभन और बातों में लेकर नीचे उतार लिया, जबकि शमसाबाद में फांसी का फंदा बना चुके युवक को समझाकर कमरे से बाहर निकाला। बाद में तीनों की काउंसिलिंग की गई। इनमें एक युवक का कहना था कि उसकी पत्नी अच्छा खाना नहीं बनाती है, इससे वह तंग आकर जान देने जा रहा था। 

विज्ञापन


नए ब्रांड की शराब मांगी
थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि गांव सोना की गढ़ी का रहने वाला रामनाथ मजदूरी करता है। शुक्रवार रात को 12 बजे वह परिवारीजनों से झगड़े के बाद बिजली के खंभे पर चढ़ गया। जान देने की धमकी देने लगा। 
विज्ञापन


घरवालों ने बताया कि वह नशे की हालत में था। सूचना पर पुलिस पहुंची और कहा कि वह जो इच्छा बताएगा पूरी की जाएगी। उसने नए ब्रांड की शराब पिलाने को कहा। पुलिसकर्मियों के हां बोलने पर वह नीचे उतर आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी से नाराज होकर टावर पर चढ़ा
उन्होंने बताया कि दूसरा मामला गांव दिगनेर का है। यहां के रहने वाले कोमल सिंह टावर कंपनी में काम करते थे। नौकरी छूट गई है। वह पत्नी और साली से नाराज होकर टावर पर चढ़ गए। पुलिस पहुंची और टावर पर चढ़ने का कारण पूछा। उन्होंने कहा कि पत्नी खाना ठीक से नहीं बनाती। पुलिसकर्मियों ने कहा कि पांच सितारा होटल में खाना खिलाएंगे। ऐसी ही बातों में उलझाकर कोमल को भी नीचे आने के लिए समझा लिया। 

माता-पिता का हवाला दिया
तीसरा मामला शमसाबाद के गांव हुमायूंपुर का है। पीआरवी 62 को रविवार को सूचना मिली कि गांव के हरेंद्र ने खुद को कमरे में बंद कर लिया है। वह आत्महत्या करने की कह रहा है। दरवाजा अंदर से बंद है। पुलिसकर्मी पहुंचे और समझाया कि वह मर जाएगा तो परिवार का क्या होगा। माता-पिता किसको बेटा कहेंगे। उनका ख्याल कौन रखेगा। जल्दी से फंदा निकालकर बाहर आ जाओ। इस पर हरेंद्र मान गया। वह बाहर आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed