{"_id":"61b5fa3f429a117a2d20f52d","slug":"police-saved-life-of-driver-in-accident-on-yamuna-expressway-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे के बाद गाड़ी में फंस गया चालक, पुलिस ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे के बाद गाड़ी में फंस गया चालक, पुलिस ने बचाई जान
Sun, 12 Dec 2021 07:03 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 12 Dec 2021 07:03 PM IST
सार
यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह एक मैक्स पिकअप गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में घायल चालक गाड़ी के अंदर ही फंस गया। पुलिस की सतर्कता से उसकी जान बच सकी।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुआ वाहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र में पीआरवी 1919 एवं यमुना एक्सप्रेसवे के कर्मचारियों की सूझबूझ से सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल चालक को समय पर उपचार मिलने से उसकी जान बच गई। हादसा रविवार की सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ था। हादसे में मैक्स पिकअप गाड़ी का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन
रविवार सुबह पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि यमुना एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 131 के समीप मैक्स पिकअप गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई है। उसका चालक अंदर ही फंस गया है। सूचना पर पीआरवी 1919, थाना बलदेव पुलिस और यमुना एक्सप्रेसवे के कर्मचारी पहुंच गए।
विज्ञापन
स्टेयरिंग और सीट के बीच फंस गया था चालक
दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी के अंदर चालक दीपक (26) पुत्र जगदीश निवासी गुलालपुर थाना रिजोर (एटा) स्टेयरिंग और सीट के बीच में फंसा हुआ था। पुलिस ने किसी तरह घायल चालक को बाहर निकाला और आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद गाड़ी के टैंक से सीएनजी का रिसाव होने लगा था। जिससे आग लगने का खतरा पैदा हो गया था। पुलिस ने पहले गैस रिसाव बंद किया। इसके बाद घायल चालक को गाड़ी से बाहर निकाला। समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बचाई जा सकी।