मथुरा: चाचा ने ही किया था भतीजे को अगवा, सीसीटीवी से खुला राज
मथुरा के आठ साल के बच्चे अंश को अगवा करने का मास्टरमाइंड उसका चाचा था। पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस टीम उसके फरार साथियों की तलाश कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोविंदनगर के जमुनानगर से यश उर्फ अंश को अगवा करने का मास्टरमाइंड उसके रिश्ते का चाचा निकला। यश को तीनों अपहरणकर्ता फरीदाबाद ले गए थे, यहां मास्टरमाइंड ने अपने दोनों साथियों के संग बालक को फिरोजाबाद भेज दिया था। मास्टमाइंड लगातार छह लाख की फिरौती मांगता रहा। गोविंदनगर पुलिस ने बालक की सकुशल बरामदगी करके मास्टरमाइंड को गिरफ्तार करके जेल भेजा है।
सोमवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों से बात करते हुए एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि थाना गोविंदनगर के जमुनानगर (सरस्वती कुंड) निवासी परमानंद के 8 साल के बेटे को 11 मार्च को घर के बाहर खेलते हुए अगवा कर लिया था। यश को अगवा करने का मास्टरमाइंड रिश्ते के चाचा राहुल उर्फ रोबिन पंडित निवासी कच्ची सड़क, गोविंदनगर और हाल अजय चौधरी का मकान, गली नंबर 4 नगला गुजराना चाचा चौक, फरीदाबाद ही निकला।
एसएसपी ने बताया कि मास्टरमाइंड को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। उसके दो साथियों गोपाल निवासी वृंदावन और शिवम निवासी बिहार की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही दोनों अपहरणकर्ता भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। पुलिस टीम को एडीजी राजीव कृष्ण ने 50 हजार रुपये का इनाम दिया है।
सीसीटीवी-मोबाइल के आधार पर चढ़ा हत्थे
सीओ सिटी अभिषेक तिवारी ने बताया कि आरोपी सीसीटीवी में कैद हुआ था। मास्टरमाइंड चाचा फरीदाबाद में रुक गया। यहां से मास्टरमाइंड राहगीरों के मोबाइल मांगकर फिरौती की मांग करने लगा। पुलिस ने सीसीटीवी और मोबाइल के आधार पर राहुल को पकड़ लिया। पूछताछ में बालक को फिरोजाबाद ले जाना बताया, यहां से पुलिस ने पीछा करके बालक को सकुशल बरामद कर लिया।
अगवा के बाद सीधे फरीदाबाद ले गए थे अपहरणकर्ता
थाना गोविंदनगर एसएचओ संजय कुमार पांडेय ने बताया कि बालक को अगवा करने के बाद अपहरणकर्ता सीधे फरीदाबाद ले गए थे। उसके बाद बच्चे को दोनों अपहरणकर्ताओं के संग फिरोजाबाद भेज दिया।