फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police Revealed murder and robbery case in agra

रंजिश में फंसाने के लिए भतीजे ने मृत वृद्धा को मारी गोली, ऐसे खुला मौत का 'असली राज'

Fri, 19 Jul 2019 04:56 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 19 Jul 2019 04:56 PM IST
विज्ञापन
police Revealed murder and robbery case in agra
वृद्धा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आगरा में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। दुश्मनी का बदला लेने के लिए ग्राम प्रधान और उसके भाई ने बीमारी से मरी हुई वृद्धा को गोली मार दी। इसके बाद हत्या का आरोप पूर्व प्रधान और उसके भाई पर लगा दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। 
विज्ञापन


थाना बसई जगनेर के नया गांव में 16 जुलाई की रात हुई डकैती और हत्या का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार वृद्धा संतो देवी का हत्यारा कोई लुटेरा नहीं बल्कि उसका सगा भतीजा हेत सिंह ही है। उसने गांव के ही यज्ञदत्त शर्मा और दीनदयाल को फंसाने के लिए डकैती की सारी कहानी रची थी। 
विज्ञापन


पुलिस को वृद्धा के भतीजे हेत सिंह और प्रधान धारा जीत सिंह पर पहले ही शक था, लेकिन वृद्धा की पोस्टमार्टम रिपार्ट आने पर शक और गहरा गया। रिपोर्ट में वृद्धा की मौत का कारण लंबी बीमारी बताया गया। इस पर पुलिस ने हेत सिंह और प्रधान धारा जीत सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर को हो गई थी मौत

आरोपियों ने बताया कि संतो देवी बीमारी के कारण दोपहर को ही मौत हो गई थी। दोनों ने वृद्धा की मौत की बात सभी से छुपा ली। रात के वक्त वृद्धा के शव पर गोली चला दी और डकैती दर्शाने के लिए मकान में सामान फैला दिया था। वारदात में पूर्व प्रधान यज्ञदत्त शर्मा और दीनदयाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस ने बताया कि हेतसिंह ने तमंचे से वृद्धा के शव को गोली मारी थी। इसके बाद तमंचा भूसे में छिपा दिया था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है। वहीं इस घटना के खुलासे से ग्रामीण हैरान हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed