{"_id":"62d6d1a2dd37002a2916b756","slug":"police-removed-the-dead-body-of-man-from-the-grave-after-nine-months-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Death Mystery: आगरा में नौ महीने बाद कब्र से निकाला गया युवक का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Death Mystery: आगरा में नौ महीने बाद कब्र से निकाला गया युवक का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Tue, 19 Jul 2022 09:15 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 19 Jul 2022 09:15 PM IST
सार
थाना सिकंदरा में कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ अपहरण और हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम में युवक की मौत का राज खुलेगा।
विज्ञापन
रफीक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के गांव जुगसेना के रफीक की मौत का राज जानने के लिए पुलिस ने नौ महीने बाद उसका शव कब्र से निकलवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की पत्नी शबाना ने हत्या का आरोप लगाया था। थाना सिकंदरा में कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ अपहरण और हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। जिलाधिकारी से आदेश मिलने पर पुलिस मंगलवार को कब्र से शव निकालने की कार्रवाई की।
विज्ञापन
सींगना के जुगसेना गांव के रफीक की 18 अक्तूबर 2021 को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उसका शव गांव के समीप ही एक पेड़ के नीचे मिला था। अंतिम संस्कार के कुछ दिन बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। जिला मजिस्ट्रेट की अदालत का दरवाजा खटखटाया। डीएम के आदेश पर घटना के नौ माह बाद मंगलवार को कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक जुगसेना निवासी रफीक का विवाद अपने चचेरे भाई पप्पू व परिवार के अन्य लोगों से हो गया था 18 अक्तूबर 2021 को उसका शव गांव के पास ही पेड़ के किनारे मिला था। तब दोनों पक्ष में समझौता हो गया था। इसके बाद शव को दफना दिया था। कुछ दिन बाद परिजन हत्या का आरोप लगाते हुए न्यायालय चले गए। जिला मजिस्ट्रेट से शव का पोस्टमार्टम और मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की गुहार लगाई। मंगलवार की दोपहर मजिस्ट्रेट की निगरानी में सिकंदरा पुलिस ने कब्र से शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन