{"_id":"69d69be95795c41c16002d84","slug":"police-register-fir-in-case-of-transporter-death-in-agra-2026-04-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो: कार की टक्कर से ट्रांसपोर्टर की माैत, अधिकारियों पर साजिश का आरोप; FIR दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो: कार की टक्कर से ट्रांसपोर्टर की माैत, अधिकारियों पर साजिश का आरोप; FIR दर्ज
Wed, 08 Apr 2026 11:48 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 08 Apr 2026 11:48 PM IST
सार
यूपी के आगरा जिले में कार की टक्कर से ट्रांसपोर्टर की माैत हुई थी। ट्रांसपोर्ट कारोबारी के परिजनों ने अधिकारियों पर साजिश का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
कार की टक्कर से ट्रांसपोर्टर की माैत।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के शाहगंज रोड पर ट्रांसपोर्टर असगर अली की कार की टक्कर से मौत के मामले में बुधवार को परिजन ने डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास को लिखित शिकायत दी। इसके बाद थाना शाहगंज में दुर्घटना में मृत्यु के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। परिजन ने शिकायत में जीएसटी-नगर निगम के अधिकारी समेत 6 पर हत्या की साजिश करने का शक जताया है। हालांकि किसी को नामजद नहीं किया गया है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
शुक्रवार रात शाहगंज के मेवाती नगला निवासी अजमन ट्रांसपोर्ट के संचालक असगर अली घर से निकले थे। रामनगर की पुलिया के पास अपने गोदाम से ट्रक में माल लोड कर जयपुर जा रहे थे। फतेहपुर सीकरी टोल प्लाजा के पास सचल दल की अधिकारी रेशु त्रिपाठी ने ट्रक को रोका था। परिजन के अनुसार, कागज पूरे होने पर भी ट्रक को कब्जे में लेकर जयपुर हाउस स्थित जीएसटी कार्यालय भेजा।
असगर अली को ट्रक से उतार दिया था। बेटे अब्दुल ने बताया कि रात में पिता ने जीएसटी कार्यालय जाने की बात कही थी। मगर वो घर भी नहीं पहुंचे। तड़के 5:45 बजे किसी राहगीर ने पिता के लहूलुहान अवस्था में मल्ल का चबूतरा क्षेत्र में पड़े होने की जानकारी दी। वह उन्हें एसएन लेकर पहुंचे तो चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस की जांच में एक जालौन नंबर की कार के असगर अली को टक्कर मारने का सीसीटीवी फुटेज मिला था।

6 महीने से विवाद
बेटे अब्दुल का आरोप है कि पूर्व में 6 महीने पहले जीएसटी की अधिकारी ने पिता की गाड़ी कागज होते हुए पकड़ी थी। अधिक माल दिखाकर कार्रवाई की थी। पिता ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री, लोकायुक्त समेत कई जगह की थी। इस पर अधिकारी ने नंवबर 2025 में पिता के ऊपर चौथ वसूली मांगने का फर्जी मामला थाना हरीपर्वत में दर्ज कराया था। तब से ही अधिकारी के पति, जोकि नगर निगम के अधिकारी हैं, वो धमका रहे थे। उनके गुर्गे और उसका साथी भी लगातार झूठा बदनाम कर शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहा था। अधिकारी का ड्राइवर भी जान से मारने की धमकी दे रहा था। चालक पूर्व में कारोबारी प्रदीप अग्रवाल से 45 लाख लूट का आरोपी भी था। इन्हीं लोगों ने साजिश के तहत अज्ञात वाहन से टक्कर मारकर हत्या कराई है।
तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन और उसके चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। जिन लोगों पर परिजन ने शक जताया है, उनकी जांच की जाएगी। अगर कार मालिक या चालक से उनका कोई संबंध जांच में सामने आया तो मामले में धाराएं बढ़ाकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। कार बरामदगी के लिए टीम लगी है। -सय्यद अली अब्बास, डीसीपी सिटी