फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police recruitment exam will be held at 46 centers in the district

Agra News: जिले में 46 केंद्रों पर होगी पुलिस भर्ती परीक्षा

Mon, 05 Feb 2024 01:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 05 Feb 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Police recruitment exam will be held at 46 centers in the district
कासगंज। प्रदेश में होने वाली पुलिस की भर्ती के लिए जिले में 46 परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग तैयारियों में जुटा है। केंद्र बनाए गए विद्यालयों से शिक्षकोंं का डाटा मांगा गया है। ताकि परीक्षा में कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी लगाई जा सके।प्रदेश में आरक्षी पुलिस भर्ती के 80 हजार पदों को भरने के लिए 17 फरवरी एवं 18 फरवरी को परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। पुलिस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को उनके निकटतम स्थान पर परीक्षा में शामिल कराने के लिए व्यवस्थाएं की जा रही है। इसके लिए तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई है।पुलिस महानिदेशक (पुलिस भर्ती) ने जिला विद्यालय निरीक्षक को परीक्षा के लिए उपलब्ध परीक्षा केंद्रों का विवरण मांगा। विभाग ने 51 विद्यालयों को परीक्षा के लिए चिह्नित कर सहमति मांगी। इसके साथ ही उपलब्ध संसाधनों का विवरण मांगा। सहमति मिल जाने के बाद 46 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाने पर अंतिम मुहर लगा दी गई।जिला विद्यालय निरीक्षक पीके मौर्य ने बताया कि जिन विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है उनके विद्यालयों में तैनात शिक्षकों की सूचना मांगी गई है, जिससे कक्ष निरीक्षक बनाते समय दिक्कत न हो।

राजकीय प्राथमिक पाठशाला लोहारली के बच्चे एलईडी के माध्यम से पढाई करते हुए।संवाद

राजकीय प्राथमिक पाठशाला लोहारली के बच्चे एलईडी के माध्यम से पढाई करते हुए।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed