{"_id":"6a2635470ac96b057b0775dd","slug":"police-recruitment-exam-to-be-held-under-tight-security-2026-06-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती परीक्षा आज: केंद्रों पर रहेगी त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, दो पालियों में होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती परीक्षा आज: केंद्रों पर रहेगी त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, दो पालियों में होगा आयोजन
Mon, 08 Jun 2026 08:52 AM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 08 Jun 2026 08:52 AM IST
सार
गेट से प्रवेश देने के बाद परीक्षार्थियों के प्रवेशपत्र और पहचानपत्र को देखा जाएगा। इसके बाद बायोमेट्रिक सत्यापन और रेटिना स्कैन होगा। परीक्षा कक्ष में भी परीक्षार्थियों की जांच होगी।
विज्ञापन
पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ की ओर से आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून को आयोजित होगी। इसके लिए पुलिस और प्रशासन ने कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं। परीक्षा कराने के लिए 1000 पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। 28 केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच दो पालियों में 24 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
डीसीपी मुख्यालय अतुल शर्मा ने बताया कि केंद्र सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेंगे। गेट से कक्ष तक कैमरा लगा होगा। इनके फुटेज पुलिस लाइन में बनाए गए कंट्रोल रूम और लखनऊ में मुख्यालय में देखे जा सकेंगे। गेट से प्रवेश देने के बाद परीक्षार्थियों के प्रवेशपत्र और पहचानपत्र को देखा जाएगा। इसके बाद बायोमेट्रिक सत्यापन और रेटिना स्कैन होगा। परीक्षा कक्ष में भी परीक्षार्थियों की जांच होगी।

परीक्षा में आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा मैनपुरी, एटा, कासगंज, हाथरस अलीगढ़ के परीक्षार्थी आएंगे। हर दिन सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दोपहर 3 से शाम 5 बजे के बीच परीक्षा होगी। प्रत्येक पाली में 12-12 हजार अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।
कक्ष निरीक्षकों की भी होगी जांच
डीसीपी ने बताया कि ड्यूटी करने वाले हर कर्मचारी का भी बायोमेट्रिक सत्यापन होगा। इसके बाद ही उन्हें केंद्र में प्रवेश मिलेगा। प्रश्नपत्रों को लाने के लिए परीक्षा केंद्र से स्ट्रांग रूम तक कड़े इंतजाम रहेंगे। केंद्रों के आसपास फोटोस्टेट की दुकानें बंद रहेंगी। साॅल्वर और फर्जी अभ्यर्थियों को पकड़ने के लिए एसओजी और एसटीएफ के साथ पुलिस टीमें लगाई गई हैं। होटलों में रुके संदिग्धों के बारे में भी जानकारी ली जा रही है।
रोडवेज चलाएगा 228 बसें
रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि 228 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। यह आईएसबीटी और सेटेलाइट बस अड्डे से चलेंगी। कर्मचारियों की भी डयूटी लगाई गई है। गर्मी में पानी के लिए नगर निगम से टैंकर उपलब्ध रहेगा। आरओ के पानी के भी इंतजाम हैं।