फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police recovery on youth's death serious allegations against policemen

Mainpuri: युवक की मौत पर पुलिस की वसूली...पुलसकर्मियों पर गंभीर आरोप, परिवार के लोगों ने थाने पर किया प्रदर्शन

Fri, 27 Sep 2024 02:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 27 Sep 2024 02:59 PM IST
सार

युवक की संदिग्ध परिस्थित में मौत के बाद पत्नी ने ससुराल वालों पर हत्या का  आरोप लगाया था। मामले में समझौता हो गया। परिवार के लोगों ने बताया कि अब पुलिस बेटे की मौत पर वसूली कर रही है। आरोप है कि अभी तक एक लाख रुपये पुलिस को दिए जा चुके हैं। 

 

विज्ञापन
Police recovery on youth's death serious allegations against policemen
मैनपुरी न्यूज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के थाना घिरोर क्षेत्र के गांव ताहरपुर में होली के दिन एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के मामले में ससुराल पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। जब दोनों पक्ष के बीच समझौता हो गया तो पुलिस मृतक का ट्रैक्टर थाने ले आई है। पुलिस पर रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए मृतक के मायके व ससुराल पक्ष के लोगों ने थाने में प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया है।
विज्ञापन






थाना क्षेत्र के गांव ताहरपुर निवासी धनपाल का परिजन से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। 22 मार्च को वह खेत में पत्नी वीनेश व अन्य परिजन के साथ आलू खोदने गया था। तभी ट्रैक्टर की टक्कर लगने से उसकी मौत हो गई। इस घटना के कुछ देर बाद ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। कुछ देर बाद वीनेश ने अपने मायके वालों को बुलाकर ससुरालीजन पर पति की हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया थ।
विज्ञापन


थाने में तहरीर भी दी थी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पुलिस ने मृतक के भाई व अन्य को पकड़ लिया गया था। आरोप है कि रुपये लेकर उन्हें छोड़ दिया गया था। अब पुलिसकर्मी फिर से रुपये देने का दबाव बनाने के लिए मृतक का ट्रैक्टर दो दिन पूर्व थाने ले आए हैं। मृतक के पिता प्रेमचंद का कहना है कि थाने में एक हैड को पहले 50 हजार रुपये दे चुके हैं। इसके बाद एक लाख रुपये और दिए थे। अब थाने में ट्रैक्टर को खड़ा कर 60 हजार रुपये और मांगे जा रहे हैं। पुलिस की मनमानी से परेशान मृतक परिजन व ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर एसपी से जांच व दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के छोटे भाई से हो चुकी है शादी
गांव ताहरपुर निवासी धनपाल की मृत्यु के बाद समझौते के तौर पर वीनेश की शादी मृतक के छोटे भाई से हो चुकी है। वीनेश के भाई संजीव ने बताया कि शिकायत पर कोई कार्रवाई न होता देखा वह समझौता कर चुके हैं। इस बारे में एसपी को भी लिखित रूप में दे चुके हैं। पुलिस अब कार्रवाई करने की बात कहते हुए ट्रैक्टर को कब्जे में लिए है। रुपयों की मांग की जा रही है।



ये बोले इंस्पेक्टर 
इंस्पेक्टर घिरोर छत्रपाल सिंह  ने बताया कि मामला हत्या के आरोप से जुड़ा है। ट्रैक्टर से गिरकर मौत की बात कही गई है। ट्रैक्टर को उक्त मामले में थाने में लाया गया है। महिला के बयान आवश्यक हैं। अब मृतक के परिजन इधर उधर शिकायतें कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed