फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police recovered two quintals of ganja during checking and arrested one accused in Agra

विशाखापट्टनम से आगरा पहुंचता है गांजाः ट्रक में ऐसे छिपाया था कि देखकर हैरान रह गई पुलिस, 15 लाख का माल बरामद

Mon, 20 Feb 2023 09:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 20 Feb 2023 09:34 PM IST
सार

आगरा में पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जबकि, एक आरोपी भाग गया। इसके कब्जे से 15 लाख का गांजा बरामद किया है। पुलिस जांच करके इनके साथियों का पता लगा रही है।  
 

विज्ञापन
Police recovered two quintals of ganja during checking and arrested one accused in Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में बीती रात पुलिस ने दो क्विंटल 20 किलो गांजा बरामद किया है। यह आसपास के प्रदेशों में तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। आरोपी ट्रक चालक कूदकर फरार हो गया। लेकिन, पुलिस ने क्लीनर को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


एडीसीपी सत्यनारायण ने बताया कि बीती रात सिकंदरा थाना क्षेत्र के फैक्टरी एरिया में पुलिस और स्वाट टीम, वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी समय एक ट्रक को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक नहीं रुका। इस पर पुलिस ने घेराबंदी करके ट्रक को रोक लिया। इस दौरान चालक कूदकर भाग निकला। पुलिस ने क्लीनर संजय को गिरफ्तार कर लिया। क्लीनर एटा जिले के रिझोर थाना क्षेत्र के नगला जोरी गांव का निवासी है।

विज्ञापन

विशाखापट्टनम से लेकर आ रहे थे गांजा

उसने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वो विशाखापट्टनम से गांजा लेकर आ रहे थे। गांजे की खेप अलीगढ़ और आसपास के इलाकों में पहुंचानी थी। योगेश उर्फ वकील गांजा मंगाता है। उत्तर प्रदेश व मध्यप्रदेश की सीमा के गांव श्रीनगर पर देता है। गांजा छिपाने के लिए ट्रक के चालक केबिन में विशेष बक्सा बनाया गया था। इसे रेग्जीन के कवर से छिपा दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए गांजा की बाजार में अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये है। आरोपी से दो मोबाइल और एक पेन ड्राइव बरामद हुई है। पेन ड्राइव का डाटा खंगाला जा रहा है। मोबाइल की कॉल डिटेल भी देखी जाएगी। ताकि तस्करों के संपर्क में आए लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

आगरा के रास्ते से हो रही तस्करी

जिले में गांजा तस्करी के मामले लगातार पकड़े जा रहे हैं। कभी ट्रेन तो कभी ट्रक और कार से गांजे की तस्करी हो रही है। पुलिस आरोपियों को जेल भेज रही है, लेकिन तस्करी नहीं रुक पा रही है। आगरा के रास्ते से तस्कर मथुरा और अलीगढ़ होते हुए दिल्ली एनसीआर में पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed