फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police recovered illegal liquor from the postal parcel vehicle in mathura

वाहन पर लिखा डाक पार्सल, अंदर जो चीज मिली, उसे देखकर पुलिस रह गई हैरान

Fri, 21 Jun 2019 08:23 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 21 Jun 2019 08:23 PM IST
विज्ञापन
Police recovered illegal liquor from the postal parcel vehicle in mathura
इसी वाहन में मिली अवैध शराब - फोटो : अमर उजाला
शराब की तस्करी के लिए तस्कर नए-नए हथकंडे अपनाने लगे हैं। कभी ऑयल के टैंकर में अवैध शराब पकड़ी जाती है तो कभी ट्रक में। कई बार तो रोडवेज बसों में अवैध शराब पकड़ी गई, लेकिन इस बार मथुरा में शराब तस्करी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 
विज्ञापन


थाना छाता पुलिस ने हरियाणा से तस्करी करके लाई गई अवैध शराब पकड़ी है। ये अवैध शराब डाक पार्सल के वाहन से लाई गई। पकड़ी गई शराब की कीमत 60 हजार रुपये बताई जा रही है। पकड़ा गया आरोपी छाता का ही रहने वाला है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


छाता पुलिस को सूचना मिली कि हरियाणा से तस्करी की शराब छाता लाई जा रही है। तस्करी की शराब के लिए डाक पार्सल के वाहन का प्रयोग किया जा रहा है। पुलिस ने दौताना तिराहे से डाक पार्सल को पकड़ लिया। तलाशी में 21 पेटी शराब की निकली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी आरपी भारद्धाज ने बताया कि तस्करी शराब की कीमत 60 हजार है, इसके लिए डाक पार्सल का प्रयोग किया जा रहा था। पकड़ा गया राजेंद्र निवासी चंदौरी (कोतवाली छाता) काहै। वह शराब तस्कर है। इसके सिंडिकेट की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed