फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police recovered 22 more tamarinds

पुलिस ने और बरामद कीं 22 ताम्रनिधियां

Tue, 14 Jun 2022 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Police recovered 22 more tamarinds
कुरावली (मैनपुरी)। क्षेत्र के गांव गणेशपुर में ताम्रनिधियां मिलने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को पुलिस ने खेत से 22 ताम्रनिधियां और बरामद कीं। पुलिस अफसरों ने साफ शब्दों में कहा कि अगर ग्रामीण ताम्रनिधियां छिपाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को क्षेत्र के गांव गणेशपुर में माइनर के पास बहादुर सिंह फौजी के खेत में जेसीबी से जमीन का समतलीकरण कराया जा रहा था। इस दौरान खोदाई में ताम्रनिधियां मिली थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों द्वारा 39 ताम्रनिधियां उपलब्ध कर्राइं र्गइं थीं। कुल ताम्रनिधियों को ग्रामीण अपने घर उठा ले गए थे। सोमवार को पुलिस ने ग्रामीण से आठ और ताम्रनिधियां बरामद कीं थीं। इन्हें भी पुलिस ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को सौंप दिया था। सोमवार की शाम को जमलापुर चौकी प्रभारी सत्येंद्र कुमार सोनकर ने गणेशपुर पहुंचकर ग्रामीणों पर ताम्रनिधियां जमा कराने के लिए कहा था। ऐसा न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी थी। इसके बाद रात में ही ग्रामीणों द्वारा 22 ताम्रनिधियां उसी खेत में डाल दिए, जिस खेत से वह मिले थे। मंगलवार सुबह पुलिस ने ताम्रनिधियों को थाने पहुंचाया।
विज्ञापन

ग्रामीणों पर बना रहे दबाव
क़ुरावली। गणेशपुर में खेत के समतलीकरण में मिले ताम्र अस्त्र का फोटो ग्रामीणों द्वारा वायरल किया गया था। इसमें अस्त्रों की संख्या अधिक थी लेकिन पुलिस द्वारा मात्र 39 अस्त्र ही बरामद किए थे। इसके बाद पुरातत्व विभाग द्वारा पुलिस से अन्य अस्त्र बरामद करने के लिए कहा गया था। पुलिस द्वारा अस्त्र बरामद कराने के लिए ग्रामीणों पर दबाव बनाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed