फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police recovered 102 kg of ganja from the car during checking in agra

आगरा: पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार से बरामद किया 102 किलो गांजा, तीन तस्कर गिरफ्तार

Tue, 08 Feb 2022 07:22 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 08 Feb 2022 07:22 PM IST
सार

आगरा में गांजा तस्करी के मामले थम नहीं रहे हैं। फतेहाबाद क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार से गांजा बरामद किया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो दिन पहले ढाई करोड़ का गांजा पकड़ा गया था। 

विज्ञापन
Police recovered 102 kg of ganja from the car during checking in agra
गांजा तस्करी में पकड़े गए तीन आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग के दौरान सोमवार की रात पुलिस ने एक कार से 102 किलोग्राम गांजा बरामद किया। इस मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। दो आरोपियों मध्य प्रदेश और एक अलीगढ़ का रहने वाला है। आरोपी विशाखापट्टनम से गांजा लाकर आगरा और आसपास के जिलों में बेचते थे। 

विज्ञापन


सीओ सौरभ सिंह ने बताया कि सोमवार की रात फतेहाबाद थाना पुलिस अरनौटा पुल के पास वाहनों की जांच कर रही थी। तभी बाह की तरफ से एक कार आती दिखी। चालक ने पुलिस देखी तो उसने कार मोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन सिपाहियों ने घेराबंदी कर रोक लिया। कार की तलाशी लेने पर उसमें पिछली सीट के नीचे बोरों में 102 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं दो आरोपी
इस पर पुलिस ने कार सवार तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। सीओ के मुताबिक पकड़े गए युवकों में गौरव सिंह निवासी मोरेना थाना गभाना, जिला अलीगढ़, अरविंद यादव उर्फ लल्लू निवासी सटई रोड, सिविल लाइन, छतरपुर, मध्य प्रदेश और वीरेंद्र सिंह उर्फ वीरू निवासी करौधी, थाना शाहनगर जिला पन्ना, मध्य प्रदेश हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में गांजा तस्करों ने बताया कि विखाशापट्टनम से गांजा लाकर आगरा व आसपास के जिलों में सप्लाई करते हैं। गांजे की तस्करी में वे तीन साल से जुड़े हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed