{"_id":"5c9e6192bdec221420474c58","slug":"police-recover-9-lakh-cash-pistol-and-a-rifle-from-a-car-during-checking","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्विलांस टीम ने 9 लाख, रायफल, पिस्टल और कारतूस पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्विलांस टीम ने 9 लाख, रायफल, पिस्टल और कारतूस पकड़े
Fri, 29 Mar 2019 11:48 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 29 Mar 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
demo pic
एसडीएम सिरसागंज, सर्विलांस टीम व पुलिस के साथ एक गाड़ी में नौ लाख की नकदी, एक पिस्टल, रायफल कारतूस सहित पकड़ा है। पुलिस ने गाड़ी के साथ दोनों असलाह जब्त किए है। बताते हैं कि वह सपा नेता के भाई की गाड़ी थी।
विज्ञापन
शुक्रवार की शाम को एसडीएम सिरसागंज राम सूरत पांडेय, सर्विलांस टीम के साथ ही कठफोरी के समीप स्थित टोल के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।इस दौरान सफेद रंग की सियाज गाड़ी को रोका। गाड़ी की चेकिंग की उसमें से नौ लाख की नकदी के साथ ही एक पिस्टल, एक रायफल बरामद की। एसएचओ सिरसागंज सुनील कुमार तोमर पुलिस बल के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
कार सवार दिनेश कुमार यादव ने कहा कि वह शिकोहाबाद के सपा नेता विजेंद्रपाल सिंह यादव ठेकेदार के भाई हैं। उनका राहुल कोल्डस्टोरेज जौनई जसवंतनगर में संचालित हैं। यह धनराशि शुक्रवार को सेंट्रल बैंक शिकोहाबाद से आलू रखने वाले किसानों को देने के लिए निकाली थी।
विज्ञापन
पुलिस ने धनराशि जब्त करने के साथ ही रायफल एवं पिस्टल को जब्त कर लिया है। एसडीएम ने कहा कि लाइसेंसी रायफल व दस कारतूस, एक पिस्टल, नौ कारतूस व नौ लाख रुपया पकड़ा है। स्क्रीनिंग कमेटी को सौंप दिया है।