{"_id":"626ec45895355068d2132150","slug":"police-recorded-statements-with-videography-in-minor-s-rape-case-kasganj-news-agr5320602112","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से दुष्कर्म मामले में वीडियोग्राफी के साथ पुलिस ने बयान किए दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग से दुष्कर्म मामले में वीडियोग्राफी के साथ पुलिस ने बयान किए दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के बृहस्पतिवार की रात एक गांव में किशोरी से दुष्कर्म किया गया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने वीडियोग्राफी के साथ किशोरी के बयान दर्ज किए हैं। उसे सोमवार को न्यायालय के समक्ष पेश कर बयान दर्ज कराए जाएंगे।
बृहस्पतिवार की रात्रि ढोलना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी शौच करने के लिए गई थी। पड़ोस में रहने वाला युवक छोटे उसका पीछा कर रहा था। मौका पाते ही उसने किशोरी को पकड़कर उसके साथ दुष्कर्म किया। वह किशोरी को धमकी देते हुए मौके से भाग गया था।
पिता की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। कोतवाल प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार दोहरे ने बताया कि किशोरी के बयान दर्ज करने की कार्रवाई वीडियोग्राफी के साथ की गई है। चिकित्सीय परीक्षण की प्रक्रिया भी पूरी की जा रही हैं। सोमवार को न्यायालय के समक्ष पेशकर बयान दर्ज कराए जाएंगे। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है।