{"_id":"6171901b2e15bb69e31aa97f","slug":"police-reached-on-the-spot-after-information-of-damage-to-madhavrao-scindia-statue-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: माधवराव सिंधिया की मूर्ति क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर पहुंची पुलिस, सामने आई यह बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: माधवराव सिंधिया की मूर्ति क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर पहुंची पुलिस, सामने आई यह बात
Thu, 21 Oct 2021 09:36 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 21 Oct 2021 09:36 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता पुरानी प्रतिमा को हटवा कर उसकी जगह नई प्रतिमा लगवा रहे हैं। इसको लेकर नगर पालिका से उन्होंने अनुमति ली है।
विज्ञापन
सिंधिया तिराहे पर लगाई जा रही थी नई प्रतिमा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र में सिंधिया चौराहा स्थित माधवराव सिंधिया की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने की सूचना पर गुरुवार को पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुरानी मूर्ति को हटाकर संगमरमर की नई प्रतिमा लगवाने की बात सामने आई। जिसके बाद पुलिस लौट गई।
विज्ञापन
गुरुवार को सदर विधायक ने सोशल मीडिया पर अपनी एक पोस्ट में सिंधिया तिराहा स्थित पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत माधवराव सिंधिया की मूर्ति को नुकसान पहुंचाए जाने की बात कही। कुछ ही देर में यह सूचना पुलिस तक भी पहुंच गई और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन
जांच के दौरान पता चला कि भाजपा कार्यकर्ता पुरानी प्रतिमा को हटवा कर उसकी जगह नई प्रतिमा लगवा रहे हैं। इसको लेकर नगर पालिका से उन्होंने अनुमति ली है। मौके पर कोई विवाद की स्थिति ना होने व सभी कागज देखने के बाद पुलिस लौट गई।
विज्ञापन