फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police reached jail on information of kidnapping of woman

महिला को अगवा करने की सूचना पर जेल पहुंची पुलिस

Thu, 01 Sep 2022 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Police reached jail on information of kidnapping of woman
मैनपुरी।
विज्ञापन

जिला कारागार में पति से मिलने आई बिछवां निवासी महिला ने कुछ लोगों पर अगवा करने की कोशिश का आरोप लगाया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। कोतवाली में दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। पुलिस जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।
थाना बिछवां क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला बृहस्पतिवार सुबह जिला कारागार में पति से मिलाई करने आई थी। इस बीच वहां फर्रुखाबाद निवासी व्यक्ति कुछ साथियों के साथ पहुंच गया। इसके बाद महिला जेल के अंदर भाग गई और बताया कि वह लोग उसे अगवा करने आए हैं। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और को कोतवाली ले आई।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति काफी समय से उसका शारीरिक शोषण करता आ रहा है, उसके कुछ वीडियो भी बनाए हैं, जिनके जरिए वह उसे ब्लैकमेल करता है। वहीं युवक ने बताया कि महिला उसे झूठे मामले में फंसाना चाह रही है। इंस्पेक्टर कोतवाली एलओ अरविंद कुमार ने बताया कि जांच में महिला के उक्त व्यक्ति से चार साल से संबंध की बात प्रकाश में आई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed