{"_id":"65dad45e4cffb623dc0b27fd","slug":"police-raids-prostitution-den-in-basai-arrests-five-including-two-women-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार में धोखा: 50 हजार रुपये के लिए ऐसी जगह किया मोहब्बत का सौदा, जहां कैद थी और... वो आपबीती सुनाते रो पड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार में धोखा: 50 हजार रुपये के लिए ऐसी जगह किया मोहब्बत का सौदा, जहां कैद थी और... वो आपबीती सुनाते रो पड़ी
Sun, 25 Feb 2024 11:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 25 Feb 2024 11:17 AM IST
सार
राजस्थान की किशोरी को प्यार के जाल में फंसाकर उसका सौदा कर दिया गया। पीड़िता को कैद में रखकर बसई में देह व्यापार कराया जा रहा था। एक एनजीओ की सूचना पर पुलिस ने उसे मुक्त कराया।
विज्ञापन
देह व्यापार की सरगना (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना ताजगंज के रेड लाइट एरिया बसई में राजस्थान की किशोरी को बंधक बनाकर देह व्यापार कराया जा रहा था। किशोरी का प्रेमी उसे दस दिन पहले यहां बेच गया था। एक एनजीओ की सूचना पर पुलिस व एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने छापा मारकर उसे मुक्त कराया। दो महिलाओं व तीन पुरुषों को पकड़ा गया था। अड्डा संचालिका भाग निकली। पुलिस किशोरी से पूछताछ कर रही है।
बसई की बदनाम गली में बूंदी (राजस्थान) निवासी 17 वर्षीय किशोरी कैद में थी। उससे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था।
फ्रीडम फर्म एनजीओ ने पुलिस से संपर्क किया। बताया कि बसई स्थित अंडे वाली गली में नूतन के घर में देह व्यापार होता है। राजस्थान की एक किशोरी 10 दिन पहले यहां लाई गई है। उससे भी देह व्यापार कराया जा रहा है। एसीपी सदर पीयूष कांत राय ने बताया कि सूचना पर ताजगंज पुलिस और एएचटीयू की संयुक्त टीम ने छापा मारा। किशोरी को मुक्त कराया। नूतन मौके से भाग गई। मौके से तीन पुरुष और दो महिलाओं को पकड़ा गया। उनसे पूछताछ की जा रही है। देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा लिखकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मुकदमा एएचटीयू थाने में लिखा जाएगा।
दहशत में है किशोरी
मुक्त हुई किशोरी दहशत में है। उसने दस दिन की कैद में हुए उत्पीड़न की दास्तां बताई। उसने पुलिस को बताया कि आकाश नाम के युवक से उसकी दोस्ती थी। आकाश ने उसे धोखा दिया। उसे बहाने से आगरा लेकर आया। यहां छोड़कर चला गया। किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता बीमार रहते हैं। उनका इलाज चल रहा है। मां ने आकाश से रुपये उधार लिए थे। आकाश उसे बहाने से लेकर आया था।
विज्ञापन
आधा हिस्सा लेती थी नूतन
आगरा। किशोरी ने पुलिस को बताया कि ग्राहक से जितने भी रुपये तय होते थे नूतन उसमें से आधा हिस्सा अपने पास रखती थी। उसके अलावा पहले से एक और युवती वहां रहती है। उससे भी देह व्यापार कराया जाता है। युवती अब इस माहौल में ढल गई है। वह उससे यही कहती थी कि यहां से भागना संभव नहीं है। जान से मार देंगे। पुलिस ने मौके से पीपल मंडी निवासी दीपक, फैजान (कश्मीरी बाजार), आदिल निवासी ताजगंज को पकड़ा। इनके अलावा मौके से 35 साल की एक महिला और 25 साल की युवती को भी पकड़ा गया। पुलिस इन दोनों से भी पूछताछ कर रही है।