फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police raided the hotel on information about sex racket in agra

आगरा: देह व्यापार की सूचना पर होटल में छापा, संचालक समेत तीन गिरफ्तार, पुलिस देखकर रोने लगीं युवतियां

Fri, 24 Dec 2021 12:13 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 24 Dec 2021 12:13 AM IST
सार

पुलिस ने देह व्यापार की सूचना पर एक होटल पर छापा मारा। इस कार्रवाई से होटल में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
Police raided the hotel on information about sex racket in agra
पुलिस ने इसी होटल पर मारा छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के मारुति एस्टेट स्थित होटल भूमि में बृहस्पतिवार दोपहर को देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। चार कमरों से चार प्रेमी युगल को पकड़ लिया। पुलिस की जांच में पता चला कि होटल बिना पंजीकरण चल रहा था। नियमों की अनदेखी की जा रही थी। इस पर होटल संचालक और दो कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। युवती वयस्क थी। उन्हें परिजनों के सुपुर्द किया गया।

विज्ञापन

देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई
सीओ लोहामंडी सत्यनारायण ने बताया कि मारुति एस्टेट स्थित होटल भूमि में देह व्यापार की सूचना मिली थी। इस पर कार्रवाई की गई। लोगों की भीड़ भी लग गई। पुलिस ने होटल के कमरों को खुलवाया। इनमें युवक और युवतियां मिलें। सभी वयस्क थे।
विज्ञापन

पुलिस ने होटल का प्रवेश रजिस्टर और पंजीकरण के कागजात मांगे। कर्मचारी ललित और मंजू मौजूद थे। वह पंजीकरण के कागजात नहीं दिखा सके। रजिस्टर में भी युवतियों की एंट्री नहीं थी। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। युवक, युवतियों, कर्मचारियों को थाने लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज कराया मुकदमा
सीओ लोहामंडी ने बताया कि बिल्डिंग प्रीतम सिंह की है। इसमें होटल जितेंद्र गौतम ने लीज पर लिया है। होटल में नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था। इस पर पुलिस की ओर से सरकारी आदेश की अवहेलना और सरकारी कार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें संचालक और कर्मचारियों को आरोपी बनाया गया है। युवक और युवती अपनी मर्जी से आए थे। युवतियों को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है। युवकों को भी परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। होटल पर सील लगाने की कार्रवाई के लिए प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है।

हिदायत देकर छोड़ा
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि होटल में आईं युवतियां पुलिस की कार्रवाई पर रोने लगीं। पुलिस ने उन्हें हिदायत दी। वहीं दो युवक नौकरी करते थे, जबकि दो युवक कॉलेज छोड़कर आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed