फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police raid on a spa center in Agra

स्पा सेंटर पर छापा: पुलिस को देख पैरों में गिर गया युवक, बोला- गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद पहली बार...

Sun, 21 Dec 2025 10:55 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 21 Dec 2025 10:55 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में स्पा सेंटर पर पुलिस ने कार्रवाई की। सेंटर से पुलिस ने नाबालिग समेत कई महिलाओं को मुक्त कराया। स्पा सेंटर पर मिला ग्राहक पुलिस को देख पैरों में गिर गया। स्पा सेंटर आने की वजह बताने लगा।

विज्ञापन
Police raid on a spa center in Agra
स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना न्यू आगरा में बृहस्पतिवार रात स्पा सेंटर पर कार्रवाई के बाद पुलिस भागे हुए संचालक लवकुश की तलाश में दबिश दे रही है। शनिवार को पुलिस ने मुक्त कराई महिलाओं को उनके परिजन के सुपुर्द किया। मुक्त कराई गई किशोरी फिलहाल बाल कल्याण समिति की निगरानी में फर्स्ट स्टेप सेंटर में है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करने वाले राष्ट्रीय बजरंग दल के रौनक ठाकुर ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने और फर्जी रिपोर्ट लगाकर मामला दबाने का आरोप लगाया है। उन्होंने शहर में कुछ और जगह ऐसे सेंटर चलने की बात भी कही है। बृहस्पतिवार रात प्रयागराज की एनजीओ फ्रीडम फर्म की शिकायत पर एसीपी सैंया सुकन्या शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने न्यू आगरा के इंजीनियर्स काॅलोनी में स्थित आरके प्लाजा की दूसरी मंजिल पर स्थित सिटी बॉडी स्पा पर छापा मारा था। 
विज्ञापन


 

मौके से मैनेजर गोविंद कुशवाह, ग्राहक विष्णु कुमार, दलाल पवन जाटव, सदर निवासी युवती को गिरफ्तार किया था। चार महिलाओं और एक किशोरी को मुक्त कराया था। संचालक लवकुश पुलिस की पकड़ में नहीं आया था। इंस्पेक्टर न्यू आगरा का कहना है कि लगातार दबिश दी जा रही है।

 

नाबालिग के 4000 लेती थी महिला
पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि नाबालिग बेटी के लिए वह ग्राहकों से 4,000 रुपये लेती थी। अन्य महिलाओं के 1500 से 2000 रुपये तक ले लेते थे। पवन ग्राहकों को लाता था। रकम का हिस्सा संचालक के साथ बांट लेते थे।

 
विज्ञापन

ग्राहक बोला ब्रेकअप के बाद आया
पुलिस ने जब आरोपियों को गिरफ्तार किया तो थाने में ग्राहक विष्णु पुलिसकर्मियों के पैर छूने लगा। गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद जीवन में पहली बार ऐसा करने की गलती कर देने की बोलकर माफी मांगने लगा। वहीं मैनेजर गाेविंद ने बताया कि 12 हजार रुपये पर वह नौकरी कर रहा था।

ये भी पढ़ें-UP: एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती... 44 केंद्रों पर दो पालियों में होगी परीक्षा, सेक्टर मजिस्ट्रेट रखेंगे नजर

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed