{"_id":"5c600fbfbdec225334438244","slug":"police-raid-at-illicit-liquor-production-factory-in-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा: गांव के बाहर बनाई जा रही थी 'जहरीली' शराब, पुलिस ने छापा मारकर माफिया पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: गांव के बाहर बनाई जा रही थी 'जहरीली' शराब, पुलिस ने छापा मारकर माफिया पकड़ा
Sun, 10 Feb 2019 05:19 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 10 Feb 2019 05:19 PM IST
विज्ञापन
कच्ची शराब को नष्ट करती पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में जहलीली शराब पीने से 80 से अधिक लोगों की मौत के बाद एटा जिले में आबकारी विभाग व पुलिस महकमा में आ गया है। शासन के निर्देश पर आबकारी और पुलिस टीम ने रविवार को कच्ची शराब बनाने वाली फैक्टरी पर छापा मारा।
विज्ञापन
इस दौरान आबकारी टीम ने फैक्ट्री से 50 लीटर कच्ची शराब बरामद की है, वहीं अवैध शराब फैक्टरी के संचालक को गिरफ्तार किया गया है। जबकि तीन शराब माफिया फरार हो गए। वहीं मौके से करीब 1000 लीटर लहन तथा शराब बनाने के उपकरण बरामद भी मिले हैं।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी एनएनआई के मुताबिक पुलिस और आबकारी टीम ने नगला मडिय़ा गांव के पास अवैध शराब बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा। इससे पहले शनिवार को जैथरा थाना क्षेत्र के कंजड़ कालोनी, नगला रामराय सहित कई गांव में कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
Etah police conducted a raid at an illicit liquor production factory near Nagla Madiya village and arrested the manager, 3 people managed to escape. 50 litre illicit liquor, recovered from his possession, was destroyed. Equipment to produce alcohol were also seized.
— ANI UP (@ANINewsUP) February 10, 2019
एटा जिले में कच्ची शराब बनाने का अवैध कारोबार काफी फल फूल रहा है। पुलिस और आबकारी विभाग लगातार इस कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई कर रहा है, लेकिन देहात क्षेत्रों में कच्ची शराब की भट्ठियों में आग आज भी सुलग रही है।