{"_id":"5f64f84ed2b4b113db552cd8","slug":"police-picked-up-the-dead-body-of-man-from-the-pyre-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चिता से उठाया युवक का अधजला शव, परिजनों पर ही हत्या का आरोप, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिता से उठाया युवक का अधजला शव, परिजनों पर ही हत्या का आरोप, पढ़ें पूरा मामला
Sat, 19 Sep 2020 12:04 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 19 Sep 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र के नरीपुरा में जूता कारीगर की गुरुवार रात को मौत हो गई। उसकी पत्नी मायके गई थी। आरोप है कि पत्नी को सूचना दिए बगैर परिजनों ने अंतिम संस्कार की तैयारी कर ली। जानकारी पर पत्नी आ गई।
विज्ञापन
उसने परिजनों पर ही हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने चिता से अधजले शव को उठाया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पत्नी के भाई ने तहरीर दी है। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
थाना शाहगंज के नरीपुरा निवासी बंटी (36) पुत्र रमेश की पत्नी अंजलि मायके गई थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की रात को बंटी का शव फंदे पर लटका मिला था। इस पर परिजन अंतिम संस्कार के लिए मलपुरा क्षेत्र के श्मशान घाट पर ले गए।
विज्ञापन
यह लगाया आरोप
आरोप है कि पुलिस और पत्नी को सूचना नहीं दी गई। उधर, मृतक की पत्नी थाने आ गई। उसने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया। इस पर पुलिस घर पहुंची, लेकिन तब तक परिजन शव को ले जा चुके थे।
पुलिस ने कई शमशान घाट देखे। दो घंटे बाद मलपुरा के नगला रेवती स्थित श्मशान घाट पर परिजन मिल गए। पुलिस ने चिता से अधजली लाश को उठाकर कब्जे में ले लिया।
क्षेत्राधिकारी (सीओ) लोहामंडी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट मिलने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने आत्महत्या की बात कही है।