फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police picked up candidate's husband and son, supporters surrounded the police station

Agra News: प्रत्याशी के पति और बेटे को पुलिस ने उठाया, समर्थकों ने घेरा थाना

Sat, 22 Apr 2023 12:59 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Police picked up candidate's husband and son, supporters surrounded the police station
भोगांव। निकाय चुनाव के बीच शुक्रवार शाम को नगर पंचायत भोगांव से निर्दलीय प्रत्याशी उपमा दीक्षित के पति और बेटे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जानकारी होते ही बड़ी संख्या में पहुंचे समर्थकों ने थाना घेर लिया। समर्थकों का बढ़ता दबाव देखकर पुलिस के पसीने छूट गए। लगभग एक घंटे बाद पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया। नगर पंचायत भोगांव से उपमा दीक्षित निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही हैं। उनका मुकाबला भाजपा प्रत्याशी नेहा तिवारी से है। वहीं सपा ने यहां किसी को टिकट नहीं दिया है। शनिवार को शाम साढ़े छह बजे के करीब बाजार में उपमा दीक्षित के पति डॉ. मनोज दीक्षित और उनका बेटा डॉ. हर्ष दीक्षित वोट मांगने के लिए जा रहे थे। थाना प्रभारी बीएस भाटी ने उन्हें वोट मांगने जाने से रोक दिया। विरोध करने पर दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले आए।
विज्ञापन

डॉ. मनोज दीक्षित और उनके बेटे को हिरासत में लिए जाने की जानकारी होते ही समर्थक थाने पर जुटना शुरू हो गए। शाम सात बजे तक थाने पर लगभग छह सौ सात सौ समर्थक पहुंच गए। पुलिस ने कई बार समर्थकों को खदेड़ने की कोशिश की, लेकिन समर्थक जाने के लिए तैयार नहीं थे। इसी बीच निर्दलीय प्रत्याशी उपमा दीक्षित भी थाने पहुंच गईं। उन्होंने पुलिस पर दबाव बनाने के लिए कार्रवाई कराने का आरोप लगाया। समर्थकों का बढ़ता दबाव देखकर पुलिस के पसीने छूट गए। पुलिस ने रात आठ बजे के करीब डॉ. मनोज दीक्षित और उनके बेटे डॉ. हर्ष दीक्षित को छोड़ दिया। इसके बाद वे अपने समर्थकों के साथ चले गए। पुलिस के इस कृत्य की जिले भर में चर्चा रही। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की इस कार्रवाई की जमकर आलोचना हुई।
विज्ञापन


दो घंटे पहले फेसबुक लाइव पर फूट-फूटकर रोए थे डॉ. मनोज
हिरासत में लिए जाने से दो घंटे पूर्व ही निर्दलीय प्रत्याशी उमपा दीक्षित के पति डॉ. मनोज दीक्षित फेसबुक पर लाइव आए थे। लोगों से अपील के दौरान उन्होंने फूट-फूटकर रोते हुए प्रशासन और सत्ताधारी नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए थे। उनका आरोप था कि उनका और उनके समर्थकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। एसडीएम द्वारा उनके समर्थकों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने क्षेत्रीय विधायक पर भी आरोप लगाए थे। उन्होंने भाजपा पर 25 लाख रुपये में टिकट बेचने का आरोप लगाया था। साथ ही ये भी कहा था कि जल्द ही पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लेगी। क्योंकि उन्हें चुनाव लड़ने से रोका जा रहा है। इसके बाद ही पुलिस ने उन्हें और उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने किया उत्पीड़न तो सीएम के सामने करेंगे आत्मदाह
डॉ. मनोज दीक्षित ने प्रशासन पर भी लगातार उनके समर्थकों का उत्पीड़न करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन ने उनका और समर्थकों का उत्पीड़न नहीं रोका तो वे सीएम के सामने अपनी पत्नी उपमा दीक्षित के साथ आत्मदाह कर लेंगे। उन्होंने कहा कि ये पूरी साजिश उन्हें चुनाव से दूर करने के लिए रची जा रही है। लेकिन वे आखिरी सांस तक चुनाव लड़ेंगे।


वर्जन
डॉ. मनोज दीक्षित अपने पुत्र और समर्थकों के साथ वोट मांगने जा रहे थे। ईद के चलते उन्हें समर्थकों के साथ जाने से रोका गया था। इसके बाद उन्हें थाने ले आए थे। बाद में समझाने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
-बीएस भाटी, इंस्पेक्टर भोगांव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed