फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police personnel reach ATM to take bribes from the army man

फौजी से रिश्वत लेने एटीएम तक पहुंचे पुलिसकर्मी, अपने ही जाल में फंसे वर्दीवाले

Tue, 10 Jul 2018 10:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Tue, 10 Jul 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
Police personnel reach ATM to take bribes from the army man
प्रतीकात्मक तस्वीर

रिश्वत के रुपये वसूलने के लिए पुलिसकर्मी एक फौजी को साथ लेकर एटीएम तक पहुंच गए। एटीएम पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पुलिसकर्मी कैद हो गए हैं। रिश्वत देने के बाद फौजी ने मामले की शिकायत आर्मी के उच्च अधिकारियों से कर दी। एडीजी आगरा के आदेश पर सीओ आगरा मामले की जांच कर रहे हैं। 

विज्ञापन


आगरा के कैंट क्षेत्र निवासी ओमबिहारी शर्मा पुत्र मेवाराम शर्मा भारतीय सेना में हवलदार के पद पर आगरा में ही तैनात है। वह दो जुलाई की रात को करीब नौ बजे अपनी ससुराल गांव भूतनगरिया थाना पचोखरा से पत्नी के साथ कार से आगरा लौट रहे थे। फौजी कार को सड़क पर खड़ा कर अपने साले के पास चला गया। तभी पचोखरा की थार मोबाइल ने सड़क पर कार खड़ी देख चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस कार में मिलिट्री कैंटीन से खरीदी गई शराब व एक चाकू मिलने पर हरकत में आ गई।
विज्ञापन


फौजी कार के पास पहुंचा, तो पुलिस ने उसे व उसके भतीजे अभिषेक शर्मा को पकड़ लिया और थाने ले गई। फौजी ने पुलिस को समझाने का प्रयास किया, किंतु पुलिस ने उसे नहीं छोड़ा। आरोप है कि उन्हें छोड़ने के बदले पुलिस ने एक लाख रुपये मांगे। साठ हजार रुपये में सौदा तय होने पर फौजी ने 30 हजार रुपये ससुराल से मंगाकर पुलिस को दे दिए। शेष 30 हजार रुपये एटीएम से निकालने की पेशकश कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लालच में फंसी पुलिस अभिषेक को सरकारी जीप में बैठाकर रुपये निकालने के लिए टूंडला सुभाष चौराहे स्थित एटीएम पर आ गई। रुपये वसूलने के बाद दोनों को छोड़ दिया। फौजी ने आगरा पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत अपने अधिकारियों से कर दी। इस मामले से एडीजी आगरा अजय आनंद को अवगत कराया गया। मामले में जांच आगरा के सीओ को सौंपी गई है। सीओ ने आरोपी पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।   


फौजी से पैसा लेकर उसे छोड़ने का मामला संज्ञान में आया है। आगरा के सीओ को जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी।   
संजय वर्मा, सीओ, टूंडला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed