फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police Passing Out Parade in Mathura

यूपी पुलिस के बेड़े में शामिल हुए 217 सिपाही, डीआईजी लव कुमार ने दिलाई शपथ

Thu, 24 Jan 2019 07:31 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 24 Jan 2019 07:31 PM IST
विज्ञापन
Police Passing Out Parade in Mathura
पासिंग आउट परेड - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के पुलिस लाइन में पिछले छह माह से प्रशिक्षण ले रहे 217 नए सिपाही उत्तर प्रदेश पुलिस के बेड़े में गुरुवार को शामिल हो गए। पास आउट होने के बाद अब यह सभी फील्ड में काम करेंगे। ये सिपाही संभल, मिर्जापुर और गाजीपुर में पदस्थ होंगे। 
विज्ञापन


डीआईजी लवकुमार ने सभी को शपथ दिलाते हुए कहा कि आम आदमी को न्याय दिलाने में पुलिस की बड़ी भूमिका होती है। सभी को चाहिए कि वह क्षेत्र में जाकर लोगों की मदद करें। उनके भीतर सुरक्षा का भाव पैदा किया जाए।
विज्ञापन


गुरुवार को 217 सिपाहियों के लिए वो दिन था, जिसका लंबे समय से इंतजार हो रहा था। अपनों को खाकी में सजा देखने के लिए घर वाले भी पुलिस लाइन में सुबह ही पहुंच गए थे। जब सभी सिपाही परेड के लिए पुलिस लाइन के ग्राउंड पर पहुंचे तो वाकई माहौल देखने काबिल था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईजी ने दिलाई शपथ

Police Passing Out Parade in Mathura
सिपाहियों को संबोधित करते डीआईजी लव कुमार - फोटो : अमर उजाला
डीआईजी लव कुमार ने सभी को शपथ दिलाई। शपथ की एक एक लाइन को सिपाही इस तरह से दोहरा रहे थे कि मानो अब अपराधियों पर कहर बनकर टूटने का वक्त आ गया है। डीआईजी ने यहां अपने संबोधन में कहा कि अभी तक आप लोगों ने कानून को पढ़ा है। लेकिन अब फील्ड में जाकर इसे लागू कराना होगा। 

उन्होंने कहा कि आज पुलिस के सामने बड़ी चुनौतियां हैं। इन सभी चुनौतियों का आप सामना करेंगे। हमारी कोशिश रहनी चाहिए कि हर पीड़ित को मदद दिलाई जा सके। थाने और चौकी पर आने वाले पीड़ितों के साथ शालीनता के साथ व्यवहार किया जाए।

उनके भीतर सुरक्षा का भाव जागृत होना चाहिए। इस दौरान एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, एसपी लाइन ज्ञानेंद्र कुमार, सीओ लाइन राकेश कुमार समेत सभी पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

परेड ग्राउंड पर आउटडोर के टॉपर मिर्जापुर के उमेश यादव और इनडोर में गाजीपुर के अरविंद कुमार सरोज और साक्षात्कार में सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले दीपक कुमार को पुरस्कृत किया गया। इन लोगों ने कहा कि उन्होंने लोगों को न्याय दिलाने के लिए ही खाकी वर्दी धारण की है। उनकी कोशिश रहेगी कि वह सभी के काम आ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed