फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police officers were surprised to see the enthusiasm of the PAC constable

UP: सिपाही का ऐसा रुतबा...कार में दरोगा की कैप और पिस्टल; जानें क्यों वर्दी वाला बना रंगबाज

Thu, 11 Apr 2024 08:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 11 Apr 2024 08:48 PM IST
सार

पीएसी में सिपाही का गजब का रुतबा दिखाई दिया। उसकी कार में दरोगा की कैप और पिस्टल रखी हुई थी। वर्दी वाले का जलबा देख कर पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए। 
 

विज्ञापन
police officers were surprised to see the enthusiasm of the PAC constable
हवालात में पीएसी का सिपाही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के  ताजगंज स्थित 15वीं वाहिनी पीएसी में तैनात सिपाही गौरीशंकर अपनी कार में अवैध पिस्टल और दरोगा की कैप रखे था। उसका पत्नी से विवाद चल रहा है। मायके पक्ष शादी में दी गई कार वापस मांग रहा है। दोनों पक्ष बातचीत के लिए पीएसी परिसर में बुलाए गए थे। कार का जब लॉक खोला गया तो पिस्टल और दरोगा की कैप बरामद हुई। पीएसी कर्मियों की सूचना पर पुलिस ने आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेजा गया। मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन



 

मामले में 15वीं वाहिनी पीएसी, ताजगंज के शिविरपाल पुष्पेंद्र सिंह ने केस दर्ज कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि अलीगढ़ जिले के गांव वीरपुरा, गभाना निवासी गौरशंकर वर्ष 2019 बैच का पीएसी सिपाही है। उसका पत्नी मोना कुमारी से पारिवारिक विवाद है।
विवाद सुलझाने के लिए बुधवार को दोनों के परिवार के लोगों को पीएसी परिसर में बुलाया गया था। उसके ससुराल के दिल्ली निवासी तरुण और राकेश आए थे। शादी में गौरीशंकर को क्रेटा कार दी गई थी। अब उससे कार वापस मांगी जा रही थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

कार वापस देने पर सहमति बनने के बाद गौरीशंकर मेट्रो पार्किंग में आया। कार देने के लिए लॉक खोलकर सामान निकालने लगा। तभी कार में एक पिस्टल और पी-कैप मिली। इस दौरान पीएसी कर्मी भी मौजूद थे। पिस्टल और कैप के बारे में सिपाही से पूछा। वो कोई जवाब नहीं दे सका। उसके पास किसी तरह का लाइसेंस भी नहीं था। कैप भी पुलिस की थी, जिसे दरोगा ही रख सकते हैं।

 
विज्ञापन

किया कोर्ट में पेश
सूचना पर थाना ताजगंज पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दरोगा की कैप और पिस्टल के साथ सिपाही को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

 

पुलिस छानबीन में जुटी
थाना ताजगंज प्रभारी ने बताया कि पीएसी के सिपाही से पूछताछ की गई। वह इतना ही बोला कि शौक में कैप रखता है। पिस्टल के बारे में जानकारी नहीं दी। पुलिस ने उसकी ड्यूटी से संबंधित जानकारी भी ली है। पता चला कि वह कई बार गैरहाजिर रह चुका है। उसे विभागीय स्तर पर दंड भी मिल चुके हैं। जांच की जा रही है कि उसकी संलिप्तता किसी तरह के आपराधिक कार्य में तो नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed