फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police Officers rushed on the information of clash between two communities in agra

Agra: बसई खुर्द बाइक टकराने पर मारपीट, दो समुदाय में टकराव की सूचना पर दौड़े अधिकारी

Sun, 05 Jun 2022 11:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 05 Jun 2022 11:52 PM IST
सार

कानपुर में उपद्रव की घटना के बाद आगरा पुलिस अलर्ट है। इसी बीच रविवार शाम पुलिस को जब सूचना मिली की बसई खुर्द में दो समुदायों के बीच टकराव हो गया है तो पुलिस अधिकारियों को पसीने छूट गए। मौके पर पुलिस बल के साथ अधिकारी पहुंच गए। कुछ ही देर में मामला शांत हो गया। 

विज्ञापन
Police Officers rushed on the information of clash between two communities in agra
सड़क पर बिखरे पड़े ईंट-पत्थर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में थाना ताजगंज के बसई खुर्द में रविवार शाम को बाइक टकराने पर दो युवकों में मारपीट और इसके बाद परिवारों में पथराव हो गया। दो समुदायों में टकराव की सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ अधिकारी पहुंच गए। मामला मारपीट का निकलने पर राहत की सांस ली।                                 

विज्ञापन

ये थी घटना 

घटना शाम करीब साढ़े सात बजे की है। बसई खुर्द में सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाई जा रही है। पुलिस ने बताया कि बसई खुर्द निवासी सादिक बाइक लेकर आ रहा था। सड़क खराब होने की वजह से उसकी बाइक असंतुलित होकर सामने से आ रहे राधेश्याम से टकरा गई। दोनों में विवाद होने लगा। कुछ ही देर में दोनों के परिवार के लोग आ गए।

विज्ञापन

मामले की जांच कर रही पुलिस 

बताया गया कि दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इससे लोगों की भीड़ जुट गई। किसी ने पुलिस को दो समुदाय के बीच झगड़े की सूचना दे दी। पुलिस बल के साथ अधिकारी पहुंच गए। कुछ ही देर में मामला शांत हो गया। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि बाइक से टक्कर होने पर दो युवकों में मामूली विवाद हुआ था। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने की पैदल गश्त

कानपुर में उपद्रव की घटना के बाद आगरा में भी अलर्ट कर दिया गया है। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि संवेदनशील इलाकों में नजर रखी जा रही है। ऐसे लोगों को चिह्नित किया जा रहा है, जो पूर्व में किसी तरह के विवाद में रहे हैं। रविवार को आईजी रेंज नचिकेता झा और एसएसपी के साथ पुलिस अधिकारियों ने अलग-अलग इलाकों में पैदल गश्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed