फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police Memorial Day wife of martyred policemen Said For Job In School

स्मृति दिवस पर शहीद की पत्नी बोलीं, स्कूल में नौकरी दिला दो, नम आंखों से दी श्रद्घांजलि

Wed, 23 Oct 2019 12:17 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 23 Oct 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
Police Memorial Day wife of martyred policemen Said For Job In School
पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद राजेश अवस्थी की पत्नी मीनाक्षी अवस्थी - फोटो : अमर उजाला
कर्तव्य के लिए अपनी जान की बाजी लगाने वाले पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन में सोमवार को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान एक शहीद पुलिसकर्मी की पत्नी को सम्मानित भी किया गया। शहीद की पत्नी ने पुलिस मॉडर्न स्कूल में नौकरी दिलवाने की मांग एडीजी अजय आनंद के सामने रखी।
विज्ञापन

Police Memorial Day wife of martyred policemen Said For Job In School
शहीद राजेश कुमार अवस्थी की पत्नी मीनाक्षी अवस्थी को सम्मानित किया गया - फोटो : अमर उजाला
एडीजी ने नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस लाइन में आगरा में तैनात रहे शहीद राजेश कुमार अवस्थी की पत्नी मीनाक्षी अवस्थी को सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Police Memorial Day wife of martyred policemen Said For Job In School
पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों के परिवार - फोटो : अमर उजाला
मूलरूप से मुरादाबाद स्थित लाइनपार निवासी राजेश कुमार (53) हेड कांस्टेबल प्रमोटी थे और पुलिस लाइन आगरा में तैनात थे। 10 दिसंबर 2018 को उनकी ड्यूटी जाजऊ, फतेहपुर सीकरी में लगी थी। अचानक उनकी तबीयत खराब हुई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई। मीनाक्षी बताती हैं कि एक बेटी दीक्षा ने एमए किया है, जबकि दूसरी बेटी रिया एमसीए और बेटा पार्थ 11वीं की पढ़ाई कर रहा है। अभी किसी बच्चे को मृतक आश्रित कोटे में नौकरी नहीं मिली है। अब वह नौकरी करके अपने बच्चों को और पढ़ाना चाहती हैं।
विज्ञापन

Police Memorial Day wife of martyred policemen Said For Job In School
पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर सलामी देते एडीजी अजय आनंद - फोटो : अमर उजाला
एडीजी अजय आनंद ने शहीदों को सलामी देकर श्रद्धांजलि अर्पित की। आईजी ए सतीश गणेश, डीआईजी पीएसी अरविंद सेन, एसएसपी बबलू कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र और पुष्प अर्पित किए। गारद ने शोक शस्त्र और पुलिसकर्मियों ने सिर झुकाकर दो मिनट का मौन रखा। इस मौके पर एडीजी ने स्मृति दिवस पर प्रकाशित होने वाली शोक पुस्तिका पढ़ी। उत्तर प्रदेश में शहीद हुए पांच पुलिस कर्मियों के बारे में बताया।

Police Memorial Day wife of martyred policemen Said For Job In School
पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर पुलिस लाइन में मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
21 अक्तूबर 1959 को लद्दाख के हॉटस्प्रिंग में समुद्र तल से लगभग 10 हजार फुट की ऊंचाई पर चीन की सेना के साथ संघर्ष में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 10 लोग शहीद हो गए थे। देश के प्रति उनके बलिदान को चिरस्थायी बनाते हुए संपूर्ण देश में केंद्रीय और राज्य पुलिस संगठनों द्वारा पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया जाता है।

हर साल 21 अक्तूबर को एक वर्ष में कर्तव्य पथ पर शहीद हुए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी जाती है। एक सितंबर 2018 से 31 अगस्त 2019 तक देश में 292 पुलिसकर्मियों ने अपने जीवन का बलिदान दिया।

इस साल उत्तर प्रदेश में मुख्य आरक्षी सुरेश प्रताप सिंह (गाजीपुर), आरक्षी बृजपाल सिंह (संभल), आरक्षी हरेंद्र सिंह (संभल), आरक्षी हर्ष चौधरी (अमरोहा) और निरीक्षक नागरिक पुलिस सुबोध कुमार सिंह (बुलंदशहर) ने नागरिक सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed