फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police man beat bjp worker in jagdishpura station leaders protetst crime news

आगरा: थाने में भाजपा नेता की पिटाई, विधायक के साथ कार्यकर्ताओं ने घेरा थाना, हंगामा

Fri, 07 Jan 2022 03:21 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 07 Jan 2022 03:21 PM IST
सार

आगरा के जगदीशपुरा थाना में भाजपा नेता को पीटने का मामला सामने आया है। आरोप थाने के मुंशी पर लगा है। इसकी जानकारी पर भाजपा विधायक समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता थाने पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। 

विज्ञापन
Police man beat bjp worker in jagdishpura station leaders protetst crime news
जगदीशपुरा थाने पर एकत्रित भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना जगदीशपुरा में भाजपा के दीनदयाल मंडल के महामंत्री मनीष अग्रवाल की पिटाई की गई। इसका आरोप थाने के मुंशी अमित शर्मा पर लगाया गया है। पिटाई से उनके कान के पास चोट लगी। शुक्रवार को जानकारी पर विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल सहित कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। थाने का घेराव कर हंगामा किया। कार्यालय कक्ष तक पहुंच गए। सीओ लोहामंडी अर्चना सिंह के मुंशी को निलंबित करने के आश्वासन के बाद ही माने।

विज्ञापन

मनीष अग्रवाल का बोदला में रेस्टोरेंट है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार रात को एक बजे कर्मचारी पुनीत कुशवाहा का पड़ोसी अमित से झगड़ा हो गया था। दोनों को बोदला चौकी पुलिस ने पकड़ लिया। थाने ले गए। शुक्रवार सुबह कर्मचारी के परिजन उनसे मिले। घटनाक्रम की जानकारी दी। इस पर सुबह दस बजे वो थाने आए थे। कर्मचारी ने बताया कि पुलिसकर्मी छोड़ने के लिए तीन हजार रुपये मांग रहे हैं। इस पर उन्होंने मुंशी अमित शर्मा से बात की। 
विज्ञापन

रिश्वत लेने का लगाया आरोप
आरोप लगाया कि ढाई हजार रुपये लेने के बाद ही दोनों को छोड़ा गया। राजीनामा भी लिखवा लिया। थाने से बाहर निकलने पर मुंशी अमित शर्मा ने अभद्रता की। अपशब्द कहे। विरोध पर पिटाई की। थप्पड़ मारने से कान से खून निकल गया। हवालात में बंद कर दिया। मोबाइल भी छीन लिया। इसकी जानकारी पर परिजन आए। तब कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल के आने पर दोपहर में ढाई बजे छोड़ा गया। दो घंटे तक थाने में हंगामा हुआ। मनीष अग्रवाल ने मुंशी के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई का आश्वासन मिला
भाजपा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बताया कि मंडल महामंत्री के साथ मारपीट के बाद हवालात में बंद कर दिया गया था। इस पर वो थाने पहुंचे थे। एसएसपी से की बात की। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया। सीओ लोहामंडी अर्चना सिंह ने मुंशी को निलंबित करने की बात कही। इसके बाद ही थाने से कार्यकर्ता हटे। 

मारपीट और रुपये मांगने का आरोप गलत
हेड कांस्टेबल अमित शर्मा ने बताया कि मनीष थाने में आकर हवालात में बंद आरोपियों का वीडियो बना रहे थे। मैंने वीडियो बनाने से रोका था। इस पर उन्होंने धक्कामुक्की कर दी। रुपये मांगने और मारपीट का आरोप गलत है।

कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी गई है- सीओ
सीओ लोहामंडी अर्चना सिंह ने कहा कि मनीष अग्रवाल अपने कर्मचारी के मामले में पैरवी करने आए थे। उन्होंने मुंशी पर अभद्रता और मारपीट के आरोप लगाए हैं। मुंशी का कहना है कि हवालात का वीडियो बनाने से रोकने पर उनसे अभद्रता की गई। मारपीट का आरोप गलत है। मामले में दंडात्मक कार्रवाई के लिए रिपोर्ट प्रेषित की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed