{"_id":"5edf74df8ebc3e42b14e96f5","slug":"police-mainpuri-news-agr44533867","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर में वांछित 20 हजार का इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगस्टर में वांछित 20 हजार का इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़ा गया इनामी बदमाश सलमान
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कोतवाली पुलिस ने ईशन नदी पुल के पास चेकिंग के दौरान गैंगस्टर के मामले में वांछित चल रहे एक अपराधी को गिरफ्तार किया। आरोपी पर 20 हजार का इनाम घोषित था। मंगलवार को पुलिस ने उसे जेल भेजा।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी सलमान पुत्र अब्दुल वहीद के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम, धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। कोतवाली पुलिस उसके खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई भी कर चुकी है। काफी समय से पुलिस वांछित की तलाश कर रही थी। इस बीच एसपी अजय कुमार की ओर से गिरफ्तारी पर 20 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
सोमवार की देर शाम इंस्पेक्टर कोतवाली भानु प्रताप को सूचना मिली कि इनामी अपराधी ईशन नदी पुल के आसपास देखा गया है। सूचना पर उन्होंने चौकी प्रभारी सिविल लाइन अमित सिंह के साथ चेकिंग शुरू कर दी। कुरावली मार्ग पर सलमान को एक तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को पुलिस ने पकड़े गए अपराधी को जेल भेजा।