फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police investigating sanjali murder case in agra

संजलि हत्याकांड: पुलिस को मिले अहम सुराग, जल्द हो सकता है खुलासा

Fri, 21 Dec 2018 04:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 21 Dec 2018 04:08 AM IST
विज्ञापन
police investigating sanjali murder case in agra
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आगरा में हाईस्कूल की छात्रा संजलि को जिंदा जलाने की वारदात किसी परिचित ने की है, यह बात पहले ही मानी जा रही है। अब पुलिस की जांच भी इसी दिशा में आगे बढ़ गई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही खुलासा हो सकता है। 
विज्ञापन


पुलिस ने अभी तक 20 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की है। छह लोगों से अभी भी पूछताछ की जा रही है। अन्य को छोड़ा जा चुका है। खुफिया पुलिस की टीम भी गांव में लगा दी गई है। पुलिस ने गांव के आम लोगों में से भी कई को यह जिम्मा सौंपा है कि कातिलों के बारे में सुराग लगाकर दिया जाए। संजलि की सहेलियों से भी पूछताछ की गई है। 
विज्ञापन


उसके परिवार से सदस्य कोई ऐसी जानकारी नहीं दे पा रहे हैं, जिससे खुलासे के लिए पुलिस को लाइन मिल जाए लेकिन गांव के लोगों से ही कुछ सुराग मिले हैं। गांव के लोगों ने उन युवकों पर शक जाहिर किया है, जो इस तरह की वारदात कर सकते हैं। इनके व्यवहार, पुरानी खुराफातों के आधार पर यह जानकारी पुलिस को दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस इसी पर काम कर रही है। सीओ अछनेरा नम्रता श्रीवास्तव ने संजलि के परिवार के लोगों से अलग से जानकारी जुटाई है। महिला पुलिस की एक टीम सिविल यूनिफार्म में भी गांव में सक्रिय की गई है, जो महिलाओं के बीच की जानकारी लेकर दे रही है। 


एसएसपी अमित पाठक, एसपी पश्चिम अखिलेश नारायण समेत कई अधिकारियों ने मलपुरा थाना में डेरा डाल दिया है। ये अधिकारी कई बार लालऊ के चक्कर लगा चुके हैं। खुफिया पुलिस के अधिकारियों ने भी कुछ जानकारी जुटाकर पुलिस के आला अधिकारियों के दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed