{"_id":"5e78a8838ebc3e78ac7e96b5","slug":"police-inspector-blood-donate-to-kidney-patient-during-lockdown-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में बीमार भाई के लिए बहन ने मांगी मदद, ड्यूटी के साथ इंस्पेक्टर ने निभाया इंसानियत का फर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में बीमार भाई के लिए बहन ने मांगी मदद, ड्यूटी के साथ इंस्पेक्टर ने निभाया इंसानियत का फर्ज
Tue, 24 Mar 2020 12:05 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 24 Mar 2020 12:05 AM IST
सार
लॉकडाउन में ड्यूटी के साथ यातायात पुलिस निरीक्षक विजय कुमार ने किडनी मरीज को खून देकर इंसानियत का फर्ज भी निभाया।
विज्ञापन
यातायात निरीक्षक विजय कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी के साथ एक ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर (यातायात पुलिस निरीक्ष) ने इंसानियत का फर्ज भी निभाया। आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-11 निवासी राहुल सिंह की दोनों किडनी खराब हो चुकी हैं। वो डायलसिस पर हैं।
सोमवार को रक्त की आवश्यकता पड़ने पर जब दोस्तों ने साथ छोड़ दिया तो एक एप में रक्तदाता के बारे में पता करने के लिए सर्च किया। इसमें यातायात पुलिस के निरीक्षक विजय कुमार का नंबर आया। फोन किया। वो ड्यूटी पर थे। लेकिन अधिकारियों से अनुमति लेकर रक्तदान के लिए पहुंच गए।
28 वर्षीय राहुल के पिता हरज्ञान सिंह के दो ट्रक चलते हैं। राहुल की एक किडनी खराब होने पर मां ने किडनी दी। लेकिन कुछ समय बाद दूसरी किडनी भी खराब हो गई। अब राहुल डायलसिस पर हैं।

हरीपर्वत चौराहे पर थी ड्यूटी
बहन यामिनी ने बताया कि चार दिन पहले रक्त की जरूरत पर इंतजाम में लगे थे तो फ्रेंड टू सपोर्ट एप के बारे में पता चला। सर्च किया तो टीआई विजय कुमार का नंबर मिला। दोपहर में एक बजे फोन किया तो उनकी ड्यूटी प्वाइंट हरीपर्वत चौराहे पर थी। बी पॉजिटिव रक्त की जरूरत के बारे में पता चलने पर वो अस्पताल आ गए।
यामिनी बोलीं कि टीआई ने न सिर्फ ड्यूटी की, बल्कि इंसानियत का फर्ज भी निभाया। कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते सभी अपने स्वास्थ्य की चिंता कर रहे हैं। लॉक डाउन भी किया हुआ है। ऐसे में टीआई ने मदद करके एक संदेश दिया है। वो उनका धन्यवाद करती हैं।
रक्तदान के लिए हमेशा तैयार रहें
टीआई विजय कुमार ने बताया कि एप में कई लोग जुड़े हुए हैं। इस पर लोग सर्च करके पता करते हैं। जिन लोगों को रक्त की जरूरत होती है, ब्लड ग्रुप के हिसाब से लोग मदद के लिए आते हैं। रक्तदान के लिए हम सभी को हर समय आगे आना चाहिए। इसकी जरूरत किसी को भी पड़ सकती है।