{"_id":"5d99ad308ebc3e017a21189d","slug":"police-inspector-asked-bribe-from-army-jawan-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दरोगा ने सीओ के नाम पर फौजी से मांगी पांच हजार रुपये रिश्वत, जानिए क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा ने सीओ के नाम पर फौजी से मांगी पांच हजार रुपये रिश्वत, जानिए क्या है पूरा मामला
Sun, 06 Oct 2019 04:29 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 06 Oct 2019 04:29 PM IST
विज्ञापन
फौजी अनिल कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा के थाना बागवाला में तैनात दरोगा पर एक मामले में फौजी का नाम निकालने के लिए रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। इसका ऑडियो भी वायरल भी हुआ है। वायरल ऑडियो में दरोगा सीओ के नाम पर पांच हजार रुपये मांग रहा है। पीड़ित फौजी ने शनिवार को इसकी शिकायत फौजी ने एसएसपी से की है।
थाना बागवाला में 25 जून 2019 को टक्कर मारने और मारपीट में अनिल कुमार पुत्र जबर सिंह निवासी गांव कटिंगरा थाना जैथरा के खिलाफ दुर्गा पुत्री सुखवीर सिंह निवासी नगला लक्ष्मण ने मुकदमा दर्ज कराया। अनिल कुमार सेना में हैं। वो श्रीनगर में तैनात हैं।
मामले की जांच बागवाला में तैनात दरोगा अभिलाख सिंह कर रहे हैं। फौजी के भाई जितेंद्र की दरोगा अभिलाख से फोन पर बात हुई तो उसने जांच में अनिल का नाम निकालने के लिए पांच हजार रुपये और पूरा मामला खत्म करने के लिए 10 हजार रुपये की मांग की गई।

दरोगा ऑडियो में सीओ के नाम पर रुपये मांग रहा है। दरोगा ने रुपये देने के लिए दो दिन का समय दिया है। जितेंद्र ने फौजी भाई को पूरी बात बताई तो वह एसएसपी से शनिवार को मिले और रिश्वत मंगने का ऑडियो शिकायती पत्र के साथ सौंपा।
फौजी के पिता ने लिखाई थी दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट
अनिल कुमार फौजी का आरोप है कि उसकी बहन नीलम की शादी तीन वर्ष पूर्व अखिलेश पुत्र सुखवीर सिंह निवासी नगला लक्ष्मण थाना बागवाला के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुरालीजन तीन लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर बहन से मारपीट कर प्रताड़ित कर रहे हैं।
इसकी रिपोर्ट पिता जबर सिंह ने 13 मई को लिखाई थी। इस मुकदमे को वापस कराने के लिए दबाव बनाया गया। हादसे और मारपीट का झूठा मुकदमा बहन की ननद दुर्गा की ओर से दर्ज कराया गया। इस झूठे मुकदमे से नाम निकालने के लिए दरोगा ने रिश्वत मांगी है।