{"_id":"66ee96234015ec67e60deb12","slug":"police-identifying-those-who-cut-300-green-trees-cctv-footage-scrutinized-2024-09-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mathura: 300 हरे पेड़ काटने वालों को चिन्हित कर रही पुलिस, खंगाले गए सीसीटीवी फुटेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: 300 हरे पेड़ काटने वालों को चिन्हित कर रही पुलिस, खंगाले गए सीसीटीवी फुटेज
Sat, 21 Sep 2024 03:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 21 Sep 2024 03:17 PM IST
सार
मथुरा के डालमिया फार्म हाउस में तीन दिन पहले 300 हरे पेड़ काट दिए गए। ये कृत्य किसने किया उसकी पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।
विज्ञापन
काट दिए हरे पेड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के चौमुहां थाना क्षेत्र के वृंदावन-छटीकरा मार्ग पर डालमिया फार्म हाउस में करीब 300 हरे पेड़ काटने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जैंत पुलिस ने कार्रवाई आगे बढ़ा दी है। करीब 20 सीसीटीवी और नाइट विजन कैमरे खंगाले हैं।
18 सितंबर की रात को डालमिया फार्म हाउस में जेसीबी और पॉकलेन से करीब 300 हरे पेड़ों को काटकर जमीन को समतल कर दिया गया। इधर, 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद जैंत पुलिस ने शुक्रवार को करीब 20 सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। जैंत प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार ने बताया कि करीब 12 सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए तो अंधेरे के चलते कुछ भी साफ नहीं दिखा। इसके अलावा 8 नाइट विजन कैमरों की जांच की गई तो कुछ साफ दिखा है।

फिलहाल तथ्य जुटाए जा रहे हैं और हरे पेड़ काटने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। इधर, हरे पेड़ काटने से पहले विद्युत आपूर्ति बाधित की गई थी। ऐसा स्थानीय लोगों का कहना है। उससे यह साफ होता है कि पूरी प्लानिंग के चलते हरे पेड़ काटे गए।
अधिशासी अभियंता अनिल कुमार कपिल ने बताया कि 18 सितंबर को 33/11 केवी फीडर छटीकरा से 11.45 बजे ट्रिपिंग हुई। फिर दोबारा रात 12 बजे फॉल्ट के चलते ट्रिपिंग हुई तो ब्रेकडाउन हो गया। इसकी जानकारी संविदा कर्मचारी को दी गई। बारिश के कारण फॉल्ट हो रहे थे। इसके चलते पेट्रोलिंग नहीं हो पाई। सुबह पेट्रोलिंग करने पर पता चला कि डालमिया फार्म हाउस में हरे पेड़ काटे जाने से यह विद्युत लाइन पर गिरे पड़े थे, जिससे लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। बाद में लाइन को दुरुस्त किया गया।
पेड़ों को काटने वालों पर हो त्वरित कानूनी कार्रवाई
अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासंघ ब्रजप्रांत महामंत्री अमित भारद्वाज ने वृंदावन में बड़ी संख्या में पेड़ों को काटने की निंदा की है। कहा कि वृक्ष देव तुल्य हैं। पितृ पक्ष में पेड़ काटने वालों को परिणाम निश्चित रूप से भुगतने होंगे। इस प्रकरण के दोषियों के विरुद्ध मुख्यमंत्री, एनजीटी तत्काल कानूनी कार्रवाई करें।