फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police identified ten accused of Farah clash in Mathura

मथुरा के फरह में बवाल का मामला: 10 उपद्रवियों की हुई पहचान, गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस

Tue, 08 Mar 2022 06:57 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 08 Mar 2022 06:57 PM IST
सार

मथुरा के फरह में मीट के एक पीस को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद सोमवार दोपहर को दो समुदाय के युवकों ने जमकर बवाल किया था। इसमें पुलिस ने 10 उपद्रवियों को चिन्हित कर लिया है। 

विज्ञापन
police identified ten accused of Farah clash in Mathura
फरह के परखम चौराहा पर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के कस्बा फरह में दो समुदाय में हुए बवाल के बाद पुलिस हरकत में दिख रही है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल के वीडियो से 10 उपद्रवियों की पहचान कर ली है। अब पुलिस इनकी गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है। 

विज्ञापन

 
थाना फरह के परखम चौराहे के पास छह मार्च की शाम को मीट विक्रेता ने युवक दीपक पर चाकू से वार करके घायल कर दिया था। दीपक ने केवल मीट का खराब पीस बदलने को कह दिया था। इसके बाद पुलिस ने दोनों में राजीनामा कराकर मामला शांत कर दिया। 

विज्ञापन

तोड़फोड़ से मच गई थी भगदड़ 

सात मार्च को दोनों समुदाय के युवकों ने जमकर एक बस्ती और कोलीपाड़ा में बवाल कर दिया। तोड़फोड़ होने से भगदड़ मच गई। इससे बाजार बंद हो गए। किसी तरह पुलिस ने मामला संभाल लिया। पुलिस ने 25 उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यवाहक थाना प्रभारी सत्यवीर सिंह यादव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल वीडियो के आधार पर 10 उपद्रवियों की पहचान कर ली गई है। फिलहाल इन 10 की तलाश की जा रही है। जल्द ही यह सभी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। इसके अलावा एक टीम अन्य उपद्रवियों की पहचान में जुटी हुई है।

फरह पुलिस की लापरवाही से शांति में खलल 

लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े चाकू मारकर युवक दीपक को घायल करने वाले मीट विक्रेता काले के खिलाफ कोई कार्रवाई न करना फरह पुलिस की बड़ी लापरवाही का साफ उजागर करता। साथ ही इस मामले में राजीनामा भी करा देना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। अगर समय रहते कड़ी कार्रवाई हो जाती तो दूसरे दिन हंगामा नहीं होता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed