{"_id":"5280c883e5dc7022e4763203e1c4a64c","slug":"police-have-to-disclose-matter-soon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमलावरों को पकड़ने का पुलिस पर भारी दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमलावरों को पकड़ने का पुलिस पर भारी दबाव
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Fri, 24 Apr 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट मेरीज चर्च पर हमले के मामले में हिरासत में लिए गए तीनों युवकों को पुलिस ने चौबीस घंटे की पूछताछ के बाद भी क्लीन चिट नहीं दी है। उधर, इस मामले के खुलासे के लिए पुलिस पर दबाव बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को आईजी जोन ने बैठक कर डीआईजी और एसएसपी के साथ मंत्रणा की। घटना के बारे में सुराग देने वाले को 15 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की। उन्होंने घटना के खुलासे के लिए हर संभव कदम उठाने के निर्देश दिए।
बता दें, सेंट मेरीज चर्च पर पिछले गुरुवार की रात को अज्ञात लोगों ने मदर मेरी और प्रभु यीशू की मूर्तियां तोड़ दी थीं। इस घटना के बाद से ईसाई समाज आंदोलित है। रोजाना प्रार्थना सभाएं और कैंडल मार्च हो रहे हैं। गुरुवार को राजधानी लखनऊ में भी घटना का असर दिखा। घटना के विरोध में राजधानी के सभी मिशनरी स्कूल बंद रहे। मिशनरी अस्पताल और अन्य संस्थाओं में भी तालाबंदी रही। हालांकि आगरा में स्कूलों की बंदी नहीं की गई। उधर, पुलिस पर घटना के खुलासे का चौतरफा दबाव है। आईजी डीसी मिश्रा ने डीआईजी लक्ष्मी सिंह और एसएसपी राजेश डी. मोदक के साथ मंत्रणा की। सीओ एलआईयू से भी पूछताछ की। इसके साथ ही उन्होंने घटना के बारे में किसी भी तरह का सुराग देने पर 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया।