फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police have registered an FIR for cutting down green trees in Agra

Agra News: हरे पेड़ काटकर लकड़ी कर दी गायब, वनरक्षक ने दर्ज कराई एफआईआर; जांच में जुटी पुलिस

Sat, 13 Dec 2025 08:06 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 13 Dec 2025 08:06 PM IST
सार

आगरा में हरे पेड़ों को काट दिया गया। शिकायत पर वनरक्षक ने माैके पर जांच पड़ताल के बाद एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Police have registered an FIR for cutting down green trees in Agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा के हरीपर्वत थाना क्षेत्र में एक युवक ने निजी जमीन पर लगे हरे पेड़ों को काट दिया। टीम के पहुंचने से पहले ही लकड़ी गायब कर दी। मौके पर ठूंठ मिले। वनरक्षक की शिकायत पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में लगी है।
विज्ञापन


खंदारी रेंज के वन रक्षक मनमोहन ने तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि 25 नवंबर को उन्हें खंदारी क्षेत्र में हरे पेड़ काटने की जानकारी मिली। वह हमराह अनिल कुमार राय के साथ मौके पर पहुंचे। वहां देखा कि निजी भूमि पर 7 हरे पेड़ कटे हुए थे। 
विज्ञापन


उनकी लकड़ी भी गायब थी। मौके पर ठूंठ मिले। जांच में पता चला कि कटने वाले ज्योलिफ्लौरा और नीम के पेड़ थे। जिनको थाना मदन मोहन गेट क्षेत्र के मोती कटरा निवासी जावेद खान ने काटा था जो वृक्ष संरक्षण अधिनियम 1976 यथा संशोधित 2001 की धारा 4 व 10 के अंतर्गत दंडनीय अपराध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed