फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police have arrested seven henchmen of mining mafia who shot constable in Agra

Agra News: सिपाही को गोली मारने वाले खनन माफिया के सात गुर्गे गिरफ्तार, पुलिस पर घरों में तोड़फोड़ का आरोप

Mon, 09 Sep 2024 12:03 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 09 Sep 2024 12:03 AM IST
सार

आगरा में सिपाही को गोली मारने वाले खनन माफिया के सात गुर्गे गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस पर घरों में तोड़फोड़ का आरोप है। 

विज्ञापन
Police have arrested seven henchmen of mining mafia who shot constable in Agra
घटना के बाद मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

ताजनगरी आगरा के खेरागढ़ में खनन का ट्रैक्टर रोके जाने पर खेरागढ़ में सिपाही को गोली मारने और इंस्पेक्टर की गाड़ी में टक्कर मारने के मामले में कई जगह दबिश दी गई। पुलिस ने खनन माफिया के सात गुर्गों को गिरफ्तार किया है। दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और तीन बाइकें बरामद की गई हैं। इस दौरान पुलिस पर गुर्गों के घरों में तोड़फोड़ करने के आरोप भी लग रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि दबाव बनाने के लिए परिजन ने खुद तोड़फोड़ की है।

विज्ञापन


खेरागढ़ में शनिवार को बालू से भरी ट्रॉली कीचड़ में फंस गई थी। इसकी सूचना पर एसआई वरदानी लाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर खनन माफिया ने गोलियां चलाईं। सिपाही अजय कुमार के सिर में गोली लगी। जब इंस्पेक्टर जीप से घायल सिपाही को लेकर आगरा आ रहे थे, तो भी माफिया और उसके गुर्गों ने उनकी गाड़ी में ट्रैक्टर से टक्कर मारी।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने छह टीमें बनाकर धौलपुर और खेरागढ़ क्षेत्र के खनन माफिया और उसके गुर्गों की गिरफ्तारी के लिए रातभर दबिश दीं। शाम तक सात गुर्गे पकड़े गए। चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और तीन बाइकें बरामद हुई हैं। कई जगह आरोपी ठिकाने छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन

डीसीपी पश्चिमी सोनम कुमार ने बताया कि पुलिस टीम पर फायरिंग करने वालों की धरपकड़ के लिए दबिशें दी जा रही हैं। इस मामले में 18 अज्ञात लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमला, सरकारी कार्य में बाधा, खनन अधिनियम सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। हालांकि पुलिस के हाथ तमंचे से सिपाही को गोली मारने वाला नहीं आया है। गोली मारने वाला खेरागढ़ का बताया जा रहा है।
 
विज्ञापन

इनकी हुई गिरफ्तारी

खेरागढ़ निवासी नेमी कुशवाह, मोहर सिंह और मुकेश अग्रवाल, धौलपुर निवासी राजपाल, योगेश, विजय और विनय सिंह को गिरफ्तार किया गया है।
 

पहाड़ी का नगला में तोड़फोड़

पुलिस ने खेरागढ़ के पहाड़ी के नगला में दबिश देकर मोहर सिंह को पकड़ा। परिजन का आरोप है कि दबिश के दौरान पुलिस ने घरों पर गुस्सा उतारा। तोड़फोड़ की। हालांकि पुलिस ने तोड़फोड़ से इन्कार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी धरपकड़ के डर और दबाव बनाने के लिए अफवाह फैला रहे हैं। पुलिस का कहना है कि खनन माफिया का नेटवर्क कई स्तर पर है। पुलिस की लोकेशन देने वाले भी गैंग का हिस्सा हैं।
 

तमंचा देख घबरा गए पुलिसकर्मी

खनन माफिया ने सिपाही को तमंचे से गोली मारी थी। खनन के ट्रैक्टर के फंसने की सूचना पर पुलिस बल दरोगा के साथ गया था। सभी पुलिसकर्मियों के पास आधुनिक हथियार थे। तमंचे से गोली चलाने से पुलिस टीम घबरा गई। पुलिस ने जवाबी गोली क्यों नहीं चलाई? इस पर सवाल उठ रहा है। 
 

एसआई ने थाने में दर्ज कराए केस में जिक्र किया है कि फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने घरों के दरवाजे, खिड़कियां तक बंद कर लिए। खनन माफिया ने पुलिसकर्मियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। पुलिस जीप में टक्कर मार दी। गाली-गलौज की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed